फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   No arrangement to fill the form at the reservation window, passengers upset

रेलवे स्टेशन की आरक्षण खिड़की पर आए दिन लगती है भीड़

Thu, 23 Dec 2021 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
No arrangement to fill the form at the reservation window, passengers upset
आरक्षण खिड़की पर फार्म भरने की व्यवस्था नहीं, यात्री परेशान
विज्ञापन

नजीबाबाद। रेलवे स्टेशन की आरक्षण खिड़की के नजदीक यात्रियों को फार्म भरने के लिए काउंटर सुविधा न होने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रेल महाप्रबंधक के दौरे की तैयारियों में भी रेल अधिकारियों ने आरक्षण खिड़की पर यात्री सुविधा के लिए व्यवस्था नहीं की।

उत्तराखंड की सीमा पर स्थित सहारनपुर-मुरादाबाद के नजीबाबाद स्टेशन रेलवे का प्रमुख जंक्शन है। कोविड-19 दौर के बाद रेलगाड़ियों के संचालन के बाद यात्री आरक्षण कराने के लिए नजीबाबाद स्टेशन पहुंच रहे हैं। आरक्षण खिड़की के निकट यात्रियों को आरक्षण के लिए मिलने वाले फार्म आदि भरने की काउंटर व्यवस्था न होने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आरक्षण खिड़की पर ही टिकट बनवाने के लिए फार्म भरने वालों की भीड़ लग जाती है। क्षेत्रीय रेल यात्री काफी समय से आरक्षण खिड़की के आसपास फार्म भरने के लिए काउंटर व्यवस्था की मांग करते आए हैं। 24 दिसंबर को रेलवे महा प्रबंधक के दौरे को लेकर की गई तैयारियों को लेकर आरक्षण खिड़की पर काउंटर व्यवस्था नहीं जुटाई गई। हालांकि अब रेलवे महा प्रबंधक के दौरा निरस्त हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed