फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Nipun Pariksha: Guruji will be trained before students

निपुण परीक्षा : छात्रों से पहले गुरुजी होंगे प्रशिक्षितत

Tue, 05 Nov 2024 01:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 05 Nov 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
Nipun Pariksha: Guruji will be trained before students
बिजनौर। परिषदीय स्कूलों में छात्र-छात्राओं की पढ़ाई का आकलन करने को निपुण परीक्षा (निपुण असेसमेंट टेस्ट) होगी। परीक्षा से पहले स्कूलों के शिक्षक शिक्षिकाओं को ऑनलाइन परीक्षा कराने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिले के शिक्षकों का यह प्रशिक्षण छह नवंबर को होगा।
विज्ञापन

जनपद में 2120 परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, कंपोजिट स्कूलों का संचालन हो रहा है। इन स्कूलों में पढ़ने वाले करीब 2.50 लाख छात्र छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इसी क्रम में छात्रों को पढ़ाई में निपुण करने के लिए विशेष अभियान चल रहा है।
विज्ञापन

अभियान के तहत छात्रों की पढ़ाई का आकलन के लिए 22 व 23 नवंबर को निपुण परीक्षा होगी। राज्य परियोजना कार्यालय द्वारा शिक्षकों का ऑनलाइन प्रशिक्षण किया जाएगा तथा प्रशिक्षण वीडियो एवं यूजर मैन्युअल भी उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

n छह नवंबर को होगा ऑनलाइन प्रशिक्षण : जिला समन्वयक विवेक बंसल ने बताया निपुण परीक्षा सफल पूर्वक कराने के लिए शिक्षकों को छह नवंबर को प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण में शिक्षकों को परीक्षा कराने, परख एप पर ओएमआर की स्कैनिंग करने, ओएमआर सीट ब्लैक बॉल पेन से भरने, छात्र आईडी भरने आदि संबंधित जानकारियां दी जाएगी। जिले में परीक्षा कराने के लिए कक्षा एक से तीन और चार से आठ तक दो वर्ग बनाए गए हैं। ,
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed