{"_id":"671bfa6b2ea7a8b8820a4915","slug":"nine-shops-of-waqf-property-sealed-bijnor-news-c-27-1-smrt1006-134437-2024-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: वक्फ संपत्ति की नौ दुकानों पर लगाई सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: वक्फ संपत्ति की नौ दुकानों पर लगाई सील
विज्ञापन
बिजनौर कलक्ट्रेट के पास वक्फ बोर्ड की दुकानों को सील करने पहुंची प्रशासन की टीम। स्रोत प्रशासन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। शहर में प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए वक्फ संपत्ति की नौ दुकानों पर सील लगा दी है। विनियमित क्षेत्र से दुकानों का मानचित्र पास नहीं होने पर प्रशासन ने सील करने की कार्रवाई की है। इससे पहले दुकानदारों को नक्शा दिखाने के लिए नोटिस जारी किया गया था।
शहर में कलक्ट्रेट रोड स्थित सपा कार्यालय के पास वक्फ संपत्ति की दुकानें बनी हुई हैं। एसडीएम सदर अवनीश कुमार ने बताया कि वक्फ संपत्ति की जो दुकानें बनी हुई हैं, उनका विनियमित क्षेत्र से मानचित्र पास नहीं है। दुकानों का निर्माण अवैध रूप से किया गया था। इस संबंध में दुकान संचालकों को नोटिस जारी किया गया था। मगर उनकी तरफ से कोई कागजात पेश नहीं किए गए।
इसके चलते शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए नौ दुकान सील कर दी गई हैं। इन दुकानों के अरशद, वसारत, हितेश कुमार, मोहम्मद अयाज, फैजान, बाबू मालिक हैं। कार्रवाई के दौरान काफी पुलिसबल तैनात रहा। इस मौके पर नायब तहसीलदार फैसल कमर, जेई श्यामबाबू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
बता दें कि सितंबर माह में भी प्रशासन ने वक्फ संपत्ति की दुकानों पर कार्रवाई करते हुए सील लगाई थी। उस समय 12 दुकान सील की गई थीं। दुकानदार संचालक नक्शा नहीं दिखा पाए थे। अब भी दुकानदार विनियमित क्षेत्र में पास मानचित्र नहीं दिखा पाए हैं। ,