फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Nine grocery dealers will do home delivery

धामपुर में नौ किराना व्यापारी करेंगे नगर क्षेत्र के ग्राहकों को आर्डर पर सामान की होम डिलीवरी

Thu, 26 Mar 2020 10:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
Nine grocery dealers will do home delivery
धामपुर में पालिका अधिकारियों को निर्देशित करते एसडीएम धीरेंद्र सिंह। - फोटो : DHAMPUR
नौ किराना व्यापारी करेंगे आर्डर पर सामान की होम डिलीवरी
विज्ञापन

बिजनौर, धामपुर। एसडीएम धीरेंद्र सिंह ने बृहस्पतिवार को नगर पालिका के अधिशासी अधिकारियों की मीटिंग में निर्देश दिए कि वह कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत नगर क्षेत्र में खाद्य वस्तुओं को घर-घर तक पहुंचाने के लिए किराना स्टोरों के मालिकों से होम डिलीवरी कराएं। ग्राहकों से ऑर्डर बुक कराने के बाद सामान को उनके घर तक पहुंचाएं। इसके मद्देनजर नगर पालिका द्वारा नौ किराना स्टोरों के मालिकों से वार्ता की गई। सभी किराना स्टोर के मालिकों ने प्रशासन का सहयोग करते हुए ग्राहकों के आर्डर पर उनका सामान घर तक पहुंचाने का भरोसा दिया। नगर पालिका ने इन सभी किराना स्टोरों के नामों और उनके मोबाइल नंबर को भी सार्वजनिक कर दिया।

नगर पालिका के ईओ ने बताया कि इनमें गर्ग प्रोविजन शीला टॉकीज धामपुर का मोबाइल नंबर 8273170102, अरविंद जैन शीला टॉकीज किराना स्टोर का नंबर 9397174341, दिनेश प्रोविजन खारी कुआं 9761649422, ब्रजवासी प्रोविजन खारी कुआं 97518088062, चौहान एजेंसी बंसल टॉकीज 9084396499, रामबाबू मंडी 6395884 425, चौहान किराना मंडी 9456937280, गुनजन रेलवे स्टेशन 9456658739, शुभम माहेश्वरी फल चौक 9897904904 शामिल है। नगर क्षेत्र का कोई भी व्यक्ति संबंधित दूरभाष केंद्र पर किराना संबंधित सामान का ऑर्डर बुक करा सकता है। इस दौरान शेरकोट के अधिशासी अधिकारी धर्मराज और नगर पालिका धामपुर के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed