फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Nine girl students injured in car and e-rickshaw collision, screaming

कार और ई-रिक्शा की भिड़ंत में नौ छात्राएं घायल, मची चीख-पुकार

Sat, 05 Mar 2022 11:11 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 11:11 PM IST
विज्ञापन
Nine girl students injured in car and e-rickshaw collision, screaming
नगीना में सड़क दुर्घटना के बाद मौके पर जमा भीड़। - फोटो : BIJNOR
कार और ई-रिक्शा की भिड़ंत में नौ छात्राएं घायल, मची चीख-पुकार
विज्ञापन

नगीना (बिजनौर)। कार और ई-रिक्शा की टक्कर से ई-रिक्शा में बैठकर परीक्षा देने जा रही 9 छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। राहगीरों की मदद से सभी को एंबुलेंस से नगीना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद छह छात्राओं को गंभीर अवस्था में बिजनौर रेफर कर दिया गया। इस घटना में ई-रिक्शा चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए धामपुर भेजा गया। कार चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। हादसे के दौरान छात्राओं में चीख-पुकार मच गई।
शनिवार की सुबह करीब 9 बजे क्षेत्र के ग्राम कल्याणपुर निवासी 9 छात्राएं ग्राम पुरैनी में स्थित आदर्श कन्या इंटर कॉलेज में परीक्षा देने ई-रिक्शा में बैठकर जा रही थीं। बताया जाता है कि जब छात्राओं की ई-रिक्शा फोरलेन पर ग्राम सराय के सामने स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंची तो पीछे से तेज गति से आ रही एक कार ने ई-रिक्शा पर जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो टक्कर के बाद ई-रिक्शा पलट गई और उसमें बैठे छात्राओं में चीख-पुकार मच गई। कार की टक्कर में सभी छात्राएं गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गई। मौके पर मौजूद राहगीरों ने तत्काल एंबुलेंस द्वारा सभी को नगीना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया तथा घायल ई रिक्शा चालक को इलाज के लिए धामपुर भेजा गया। सूचना पर नगीना अस्पताल पहुंचे छात्राओं के परिजनों ने जब अपनी बेटियों को घायल अवस्था में देखा तो सहम गए। अस्पताल में इलाज के दौरान कई छात्राएं दर्द की वजह से तेज-तेज चीख रही थीं। चिकित्सक अधीक्षक डॉ. नवीन कुमार के नेतृत्व में अस्पताल की पूरी टीम ने तत्परता के साथ सभी छात्राओं का समुचित इलाज किया तथा गंभीर अवस्था में घायल छह छात्राओं को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं प्रशासन की तरफ से नायब तहसीलदार अनिरुद्ध यादव पूरे समय अस्पताल में मौजूद रहे।
विज्ञापन

दुर्घटना में ये छात्राएं हुईं घायल
- कार की टक्कर में ई रिक्शा में सवार जिन छात्राओं को चोट आई हैं उनमें ग्राम कल्याणपुर निवासी मोहम्मद याकूब की पुत्री मंतशा, अनीस की पुत्री साजिया, सईद अहमद की पुत्री राबिया, शमीम की पुत्री गुलनाज, महफूज की पुत्री अफिफा व साहालिया (यह सभी कक्षा 11 की छात्रा है)। जबकि कक्षा 10 की छात्रा इस्माइल की पुत्री इरम, कक्षा 7 की छात्रा सईद की पुत्री आफरीन और कक्षा 7 की ही छात्रा शाहनवाज की पुत्री अदीबा शामिल हैं। तीन छात्राएं अफीफा, साहलिया व मंतशा को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
चार सवारी का है नियम, बैठा रहे दस
- जिले में रजिस्टर्ड हैं सिर्फ 3452 ई रिक्शा
- जिले की सड़कों पर दौड़ रही दस हजार से ज्यादा
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। ई-रिक्शा में सिर्फ चार सवारी बैठाने का ही नियम है, जबकि हकीकत इससे कोसों दूर है। ई-रिक्शा में 10 सवारी भी बैठाई जा रही है। ऐसे में नियम तो टूट ही रहे हैं, वहीं सवारियों की जान भी जोखिम में बनी रहती है। खासकर स्कूली बच्चे को रिक्शा में ठूंस-ठूंस कर भर लिए जाते हैं।
लॉकडाउन के बाद से जिले में अचानक ई-रिक्शा की भीड़ बढ़ी है। किसी भी सड़क या बाजार में देखों तो ई रिक्शा ही नजर आएंगी। बता दें कि एआरटीओ कार्यालय में सिर्फ 3452 ई रिक्शा ही पंजीकृत हैं। हालांकि धरातल पर हालात कुछ और हैं। जिले की सड़कों पर शहर से लेकर गांव-देहात तक करीब दस हजार ई रिक्शा दौड़ रही हैं। अकेले बिजनौर शहर में ही साढ़े तीन हजार से लेकर चार हजार तक ई रिक्शा चल रही हैं।
नियमों की उड़ रहीं धज्जियां
ई-रिक्शा का केवल पंजीकरण किया जाता है, इनका परमिट नहीं बनता। एक रिक्शा में चालक सहित पांच लोग बैठ सकते हैं। हालांकि असल में ऐसा होता नहीं है। ई-रिक्शा चालक कई-कई सवारी बैठाने के बाद ही चलते हैं। एक-दो सवारियों को अपने बगल में भी बैठा लेते हैं।
ई-रिक्शाओं को बना डाला स्कूली वैन
जिला मुख्यालय के कई प्रतिष्ठित स्कूलों में स्कूल वैन की व्यवस्था नहीं है। इन स्कूल संचालकों ने बच्चों को लाने ले जाने की जिम्मेदारी अभिभावकों पर ही थोप रखी है। अब इसे मजबूरी कहा जाएगा कि अभिभावक अपने बच्चों को ई-रिक्शा से स्कूल भेज रहे हैं। यानी ई-रिक्शा को ही स्कूली वैन के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। हालांकि नियमों के मुताबिक बच्चों को ई-रिक्शा से स्कूल नहीं भेज सकते। स्कूली वैन के नियम भी काफी सख्त हैं। एक-एक ई रिक्शा में दस -दस बच्चे जाते हुए दिखाई देते हैं।
वर्जन::
ई-रिक्शा में चालक सहित पांच लोग ही सवार हो सकते हैं। ई-रिक्शा को स्कूली वैन के रूप में भी इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है। इस संबंध में स्कूल संचालकों को भी दिशा निर्देश दिए जाते हैं।

- शिव शंकर सिंह, एआरटीओ

नगीना में सड़क दुर्घटना में घायल छात्रा।

नगीना में सड़क दुर्घटना में घायल छात्रा।- फोटो : BIJNOR

नगीना में सड़क दुर्घटना में घायल छात्रा।

नगीना में सड़क दुर्घटना में घायल छात्रा।- फोटो : BIJNOR

नगीना में सड़क दुर्घटना में घायल छात्रा का इजाज करते स्वास्थ्यकर्मी।

नगीना में सड़क दुर्घटना में घायल छात्रा का इजाज करते स्वास्थ्यकर्मी।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed