फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Nindu's red will look like 'Kamal'

नींदड़ू के लाल का दिखेगा ‘कमाल’

Sun, 28 May 2017 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Sun, 28 May 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
नींदडू़ में नींदडू़ के कमाल खान अपनी ताजा फिल्म ‘दिल्ली बस’ के फ्रांस में होने वाले विश्व प्रसिद्ध कान फेस्टिवल के प्रीमियम शो में शामिल किए जाने को लेकर बहुत उत्साहित हैं। उन्होंने इस फिल्म में पवन गुप्ता की नकारात्मक भूमिका निभाई है।
विज्ञापन


मोहल्ला शेखान के साधारण परिवार में जन्मे इमामुद्दीन के होनहार पुत्र कमाल खान ने बताया कि ‘दिल्ली बस’ 16 दिसंबर 2012 को देहली में चलती बस में निर्भया के साथ किए गए दुराचार पर आधारित है। शारिक मिहाज द्वारा निर्देशित फिल्म ‘दिल्ली बस’ में कमाल खान ने पवन गुप्ता की भूमिका अदा की है। 21 मई को फ्रांस के विश्व प्रसिद्ध कान फेस्टिवल के प्रीमियम शो दिखाई जाने वाली इस फिल्म के शीघ्र प्रदर्शित होने की संभावना है। इस फिल्म में नीलिमा अजीम के अलावा मुश्ताक खान, अंजान श्रीवास्तव, विक्की आहुजा एवं मिथिलेश सिंह आदि ने अभिनय किया है।
विज्ञापन


इससे पूर्व कमाल खान ने 2015 में रिलीज होने वाली फिल्म ‘बेसमेंट’ में पुलिस इंस्पेक्टर का किरदार निभाया था। ‘लतीफ’, फटा पोस्टर निकला हीरो’ और ‘अतापता लापता’ आदि फिल्मों में छोटे मोटे रोल कर फिल्मी जगत में पैर जमाने वाले कमाल खान धारावाहिक ‘वीर शिवाजी’ में अफजल खान की भूमिका निभा चुके हैं। इसके अलावा कश्मीर में फिल्माई गई फिल्म ‘चिनार’ और ‘सौरी डेडी’ में भी कमाल खान ने धमाल मचाया है। पढ़ाई के दौरान वह फिल्म स्टारों की नकल करता था। साथियों के उपहास के बावजूद उसने ऐक्टिंग का सिलसिला जारी रखा। जूनियर कक्षा में अध्ययन के दौरान ऐक्टिंग का जुनून कमाल खान को मुंबई ले गया। उस समय उसके पास केवल किराए के ही रुपये थे। मुंबई में उसे कई कई वक्त फाके की पीड़ा से गुजरना पड़ा, लेकिन उसने हिम्मत नहीं हारी। अंतत: उसका संघर्ष रंग लाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉलीवुड में करीब डेढ़ दशक से अधिक का समय गुजार चुके कमाल खान, सलमान खान को अपना आदर्श मानते हैं। संघर्ष को जीवन का मूलमंत्र बताने वाले इस कलाकार का कहना है कि संघर्ष के बल पर किसी भी ऊंचाई को छुआ जा सकता है। ग्रामीण क्षेत्र में कलाकारों की कमी नहीं है। उचित मार्ग दर्शन से ये मुंबइयां कलाकारों को चुनौती दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed