{"_id":"65f9d5516c85338b770469f3","slug":"nilesh-sahas-moves-dominate-everyone-in-chess-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-121001-2024-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: शतरंज में नीलेश साहा के दांव सब पर रहे हावी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: शतरंज में नीलेश साहा के दांव सब पर रहे हावी
विज्ञापन
बिजनौर। विवेक कॉलेज में चल रहे ओपन इंटरनेशनल फीडे रेटेड शतरंज के तीसरे दिन इंटरनेशनल मास्टर नीलेश साहा सबसे आगे रहे। अब तक प्रतियोगिता में 5 राउंड का खेल हो चुका है और इंटरनेशनल मास्टर नीलेश शाहा अपने सभी मैच जीतकर बढ़त बनाए हुए हैं।
मंगलवार को भी शंतरंज प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपने दांव चले। नीलेश साहा के बाद 4.5 प्वांइटों के साथ इंटरनेशनल मास्टर अग्नी जीवितेश, श्रीहरि एल. आर, बालकिशन, प्रकाश राम, जॉयदीप दत्ता और श्रेयांश सिंह अपनी स्थिति को मजबूत किए हुए हैं। चौथे राउड में नीलेश शाहा ने मध्यप्रदेश के कामद मिश्रा तथा पांचवे राउड में दिल्ली के वत्सल सिंगला को हराकर अपनी बढ़त बनाए हुए हैं।
अंडर 09 में शिवाय सिंह, अंश काबरा, अनयं अग्रवाल 03 प्वांइटों के साथ अपनी बढ़त बनाई। अंडर 11 में लक्षिता, कथन खुराना, पर्व चौधरी, रिशव मंडल और अंडर 13 में दक्ष बधवार, प्रयांश अरोडा 4 प्वांइट के साथ अपनी बढ़त बनाई।
विज्ञापन
बिजनौर जिला शतरंज संघ सचिव ने बताया कि प्रतियोगिता का मुख्य आकर्षण बेसिक शिक्षा परीषदीय स्कूल के बच्चें रहे, जिन्हें प्रथम बार अंतराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिला। बेसिक शिक्षा परिषद के विवेक कुमार ने दो खिलाड़ियों को हराया तथा दो अंक प्राप्त कर रोमांच पैदा किया। साथ ही कुलदीप, दिपांशु, मनीषा, रुपाली, संगम कुमार तथा अर्पित राणा ने भी एक-एक मैच जीत कर परिषदीय स्कूलो का नाम रोशन किया। उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों में फिलहाल श्रेयांश सिंह भी 4.5 अंक बनाकर खेल रहे हैं। अब सभी की नजर आने वाले राउंडों के खेल बनी हुई है।