फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Nikah was hiding in secret, ten arrested

पंचों को भारी पड़ा निकाह करवाना, दस गिरफ्तार

Fri, 17 Apr 2020 10:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Nikah was hiding in secret, ten arrested
छुपकर करा रहे थे निकाह, दस गिरफ्तार
विज्ञापन

हरेवली (बिजनौर)। शेरकोट थाना क्षेत्र के गांव शहजादपुर में बृहस्पतिवार रात 10 बजे एक युगल का निकाह कराना पंचायत के लोगों को भारी पड़ गया। निकाह की सूचना पर पहुंची पुलिस को देख वहां पर एकत्र हुए लोगों में अपने बचाव को भगदड़ मच गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव में पंचायत के माध्यम से एक निकाह संपंन कराने का प्रयास किया जा रहा है। इसके कुछ ही देर के बाद एसओ संजय कुमार पांचाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जैसे ही पुलिस को पंचों ने देखा तो उनमें भगदड़ मच गई। बताया गया कि लॉकडाउन होने के बावजूद दोनों पक्षों को मिलाकर सैकड़ों लोग एकत्र थे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मोहम्मद हारुन, अलीजान उर्फ काले, बुंदू अहमद, निसार, परवेज, हनीफ, कफील, लईक, सरफराज, सईद अहमद को गिरफतार कर लिया है और सभी के खिलाफ लॉकडाउन का उल्लंघन करने व मुंह पर मास्क न लगाने के आरोप में कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed