{"_id":"645555b8f0682d3440097906","slug":"nidhi-pal-became-topper-in-high-school-and-dataram-in-inter-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-2684-2023-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बिजनौर - हाईस्कूल में निधि पाल व इंटर में दाताराम बने टाॅपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बिजनौर - हाईस्कूल में निधि पाल व इंटर में दाताराम बने टाॅपर
Sat, 06 May 2023 12:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Sat, 06 May 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
चांदपुर के श्री बिहारी संस्कृत माध्यमिक विद्यालय की छात्रा हाईस्कूल की छात्रा निधि पाल।
- उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद का परीक्षा परिणाम घोषित
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल व इंटर का परीक्षाफल घोषित कर दिया है। हाईस्कूल में कुमारी निधि पाल 77.21 प्रतिशत अंक प्राप्त करके टाॅपर बनी। जबकि इंटर में दाताराम शर्मा 58.28 प्रतिशत अंक प्राप्त करके अव्वल रहे।
जिले में संस्कृत की शिक्षा देने वाला एक मात्र विद्यालय श्री बिहारी संस्कृत माध्यमिक विद्यालय चांदपुर है। संस्कृत बोर्ड में कक्षा 09 से 12 तक की बोर्ड परीक्षा होती है। परंतु कक्षा 10 व 12 की परीक्षा का अधिक महत्व होता है। उत्तर प्रदेश संस्कृत शिक्षा परिषद बोर्ड परीक्षा का कराता है। बोर्ड परीक्षा में पूर्व मध्यमा द्वितीय वर्ष अर्थात कक्षा 10 में निधि पाल ने 77.21 प्रतिशत अंक प्राप्त करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया है। कुमारी मनीषा ने 76.2 प्रतिशत अंक प्राप्त करके द्वितीय स्थान तथा कुमारी प्रतिष्ठा ने 75.2 प्रतिशत अंक प्राप्त करके तृतीय स्थान प्राप्त किया।
उत्तर मध्यमा द्वितीय वर्ष कक्षा अर्थात कक्षा 12 में दाताराम शर्मा 58.2 प्रतिशत अंक प्राप्त करके प्रथम स्थान प्राप्त किया। कुमारी शगुन ने 51. 8 प्रतिशत अंक प्राप्त करके द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अलख भारद्वाज ने 50.85 प्रतिशत अंक प्राप्त करके तृतीय स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन
सफलता का श्रेय माता-पिता व गुरुजनों को दिया
उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद का परीक्षा परिणाम कम रहता है। पूर्व मध्यमा द्वितीय वर्ष की जिला टॉपर निधि पाल ने सफलता का श्रेय माता-पिता तथा गुरुजनों को दिया। निधि ग्रामीण पृष्ठभूमि से हैं। उनका कहना है कि संस्कृत की पढ़ाई करने के बाद भी प्रगति के अनेक मार्ग हैं। देश प्रदेश के संस्कृत विद्वानों ने राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम कमाया है। श्री बिहारी संस्कृत विद्यालय के प्रबंधक डॉ. कपिल कुमार शर्मा, विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. सतीश बाबू पाठक ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।