फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   NGT team reached Dhampur Sugar Mill

धामपुर चीनी मिल पहुंची एनजीटी की टीम

Thu, 02 Dec 2021 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
NGT team reached Dhampur Sugar Mill
धामपुर चीनी मिल पहुंची एनजीटी की टीम
विज्ञापन

बिजनौर। धामपुर चीनी मिल में एनजीटी की टीम जांच के लिए पहुंची। टीम मिल के आसपास के गांवों में जांच कर रही है। देखा जा रहा है कि खेतों में कहीं गंदा पानी तो नहीं डाला जा रहा है।

एनजीटी द्वारा डीएसएम ग्रुप की धामपुर चीनी मिल सहित चार चीनी मिलों पर 20 करोड़ का जुर्माना लगाया गया था। ग्रुप की ये मिल वायु, जल आदि प्रदूषण न होने देने के मानकों पर खरी नहीं उतरी थीं। ग्रुप द्वारा जुर्माने के खिलाफ कोर्ट में याचिका दाखिल की गई है। एनजीटी भी इस मामले में पूरी जांच कर रही है। मंगलवार को एनजीटी की टीम धामपुर पहुंची और मामले की जांच की। मिल क्षेत्र के आसपास के गांवों में देखा जा रहा है कि कहीं मिल का गंदा पानी तो नहीं डाला जा रहा है। प्रदूषण नियंत्रण विभाग के एक कर्मचारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि टीम द्वारा वायु, मिट्टी, पानी आदि के नमूनों की भी जांच की जा सकती है। देखा जाएगा कि मिल के आसपास वायुमंडल कैसा है। मिल के अपशिष्ट आदि कहीं डंप तो नहीं किए जा रहे हैं। टीम बहुत गहनता से जांच कर रही है। जांच के बाद ही टीम रवाना होगी। वहीं जांच को लेकर धामपुर मिल के अफसर भी सतर्क हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed