फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Newly married woman's body found hanging, dowry death case registered

Bijnor News: नवविवाहिता का शव लटका मिला, दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज

Wed, 01 Oct 2025 11:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Oct 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Newly married woman's body found hanging, dowry death case registered
नूरपुर। गांव फतेहाबाद में नवविवाहिता का शव फांसी पर लटका मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र शिवाला कलां के गांव सुनगढ़ निवासी राजपाल सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी बेटी पूजा (26) का विवाह करीब डेढ़ वर्ष पूर्व फतेहाबाद निवासी तुषार कुमार के साथ हुआ था। विवाह के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज में 15 लाख रुपये की अतिरिक्त मांग को लेकर पूजा का उत्पीड़न कर रहे थे। बताया गया कि पूजा पिछले सात माह से अपने मायके में रह रही थी और तीन दिन पूर्व ही उसका पति उसे घर लेकर आया था। बुधवार की सुबह पूजा का शव फंदे से लटका मिला। परिजनों ने इस घटना को दहेज हत्या करार दिया है। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति तुषार, देवर विकास, सास गीता और ससुर नीरज के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। घटना की सूचना पर सीओ देश दीपक सिंह, प्रभारी निरीक्षक जयभगवान सिंह तथा प्रभारी निरीक्षक शिवाला कलां राकेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्रित किए। पुलिस ने सास ससुर को हिरासत में लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed