{"_id":"603007a58ebc3ee90e381eb9","slug":"newly-married-woman-died-in-a-road-accident-nazibabad-news-mrt5262142196","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में नवविवाहिता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में नवविवाहिता की मौत
विज्ञापन
सड़क हादसे में नवविवाहिता की मौत
नजीबाबाद। रायपुर मार्ग कार और ट्रैक्टर की टक्कर में कार सवार नवविवाहिता की मौत हो गई। जबकि उसके पति सहित तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। विवाहिता की चार दिन पहले ही शादी हुई थी। शुक्रवार को वह पति के साथ ससुराल जा रही थी।
गांव मोचीपुरा निवासी खूब सिंह के पुत्र मायाराम की 16 फरवरी को गांव स्यालीपुर में पूजा से विवाह हुआ था। बिलाई चीनी मिल में कार्यरत मायाराम अपने संबंधियों के साथ गांव स्यालीपुर से पत्नी को लेकर नजीबाबाद के गांव मोचीपुरा आ रहा था। रायपुर मार्ग पर बिजली घर के निकट सायं लगभग 6:30 बजे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने कार में टक्कर मार दी। कार में सवार दूल्हा दुल्हन सहित कई लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल 28 वर्षीय पूजा को चिकित्सालय पहुंचने पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मायाराम तथा उसके संबंधियों तन्मय, नीतिशा, सीमा आदि को चोटें आईं। नवविवाहिता की मौत से मोचीपुरा और गांव स्यालीपुर में मातम छा गया। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी सत्य प्रकाश सिंह पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। दुर्घटना के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया।