{"_id":"61ad08017c5a3203e9688390","slug":"newly-constructed-road-repair-work-started-nazibabad-news-mrt56775471","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवनिर्मित सड़क मरम्मत का कार्य शुरू कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवनिर्मित सड़क मरम्मत का कार्य शुरू कराया
विज्ञापन

नांगलसोती/नजीबाबाद। जांच के डर से दो सप्ताह पूर्व गांव कामराजपुर से लालपुर सोजीमल तक बनी सड़क पर मरम्मत का कार्य शुरू कराया गया है। लोनिवि के कर्मचारियों ने रविवार को जगह-जगह क्षतिग्रस्त हुई सड़क पर मरम्मत का कार्य किया। एक सप्ताह पूर्व क्षेत्रीय ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य में घटिया सामग्री लगाने का आरोप लगाते हुए लोनिवि के खिलाफ प्रदर्शन किया था।
नांगलसोती क्षेत्र में दो सप्ताह पूर्व गांव कामराजपुर से तिसोतरा, गौसपुर होते हुए लालपुर सोजीमल तक प्रधानमंत्री सड़क निर्माण योजना के तहत पांच करोड़ की लागत से साढ़े सात किमी. सड़क बनाई गई थी। गांव गौसपुर और तिसोतरा के ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य में घटिया सामग्री लगाने का आरोप लगाते हुए लोनिवि के खिलाफ एक सप्ताह पूर्व विरोध प्रदर्शन किया था। ग्रामीणों का आरोप था कि सड़क बनाने में अनियमितता बरती गई, जिस कारण सड़क बनने के बाद से ही क्षतिग्रस्त हो रही है। जांच के दौरान लोनिवि के जेई सचिन कुमार और एई रमेश चंद्र ने सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता सही बताई थी। भाकियू ब्लॉक अध्यक्ष कुलवीर सिंह, गौसपुर निवासी मास्टर भूपेंद्र सिंह, तिसोतरा निवासी बृजपाल, नीरज कुमार का कहना है कि निर्माण कार्य की जांच होने के डर से लोनिवि ने मार्ग पर मरम्मत कार्य शुरू कराया है।