{"_id":"61cf2f563a07a836fb603912","slug":"new-system-of-distribution-of-degrees-started-in-rohilkhand-university-bijnor-news-mrt571521320","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुहेलखंड विवि में उपाधि वितरण की नई व्यवस्था शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुहेलखंड विवि में उपाधि वितरण की नई व्यवस्था शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुहेलखंड विवि में उपाधि वितरण की नई व्यवस्था शुरू
बिजनौर। रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने उपाधि वितरण की नई व्यवस्था शुरू की है। अब छात्रों को उपाधि वितरण के लिए उपाधि मेले डिग्री कॉलेजों के स्तर पर आयोजित होंगे। उपाधि वितरण मेले नौ जनवरी से होने प्रस्तावित हैं। मेले तीन दिन तक चलेंगे। कॉलेजों को उपाधि वितरण की फाइनल वितरण सूची विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड करनी अनिवार्य होगी।
विश्वविद्यालय के मीडिया सहायक तपन कुमार वर्मा ने बताया कि उपाधि मेले नौ जनवरी 2022 से शुरू होकर 11 जनवरी 2022 तक चलेंगे। उपाधि मेले महाविद्यालय स्तर पर होंगे। इससे हर विद्यार्थी को उपाधि मिलना सुनिश्चित हो सकेगा। कहा कि उपाधि मेलों में शिक्षा सत्र 2016-2017, 2017-2018 तथा 2018-2019 की उपाधि बांटी जाएगी। तीनों वर्ष के छात्रों की उपाधि कॉलेजों के उपलब्ध ई-मेल आईडी पर भेज दी गई है। महाविद्यालयों को तीन दिन में वितरित उपाधि का विवरण 11 जनवरी के पूर्वाह्न तक विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड करना अनिवार्य किया गया है। विश्वविद्यालय कैंपस के छात्रों का उपाधि मेला विश्वविद्यालय में होगा। महाविद्यालयों द्वारा उपाधि मेलों में वितरित उपाधि का विवरण 12 जनवरी को प्रस्तावित विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह में प्रस्तुत किया जाएगा।