{"_id":"5fecc92a8ebc3e3e8059687c","slug":"new-strain-not-found-in-16-people-who-came-from-abroad-bijnor-news-mrt5181705134","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश से आए 16 यात्रियों में नहीं मिला कोरोना का नया स्ट्रेन, चार की जांच रिपोर्ट का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेश से आए 16 यात्रियों में नहीं मिला कोरोना का नया स्ट्रेन, चार की जांच रिपोर्ट का इंतजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदेश से आए 16 लोगों में नहीं मिला नया स्ट्रेन
बिजनौर। जर्मनी और ब्रिटेन आदि देशों से लौटे 16 यात्रियों में कोरोना का नया स्ट्रेन नहीं मिला है। इससे जिला प्रशासन और स्वास्थ्य अफसरों ने राहत की सांस ली है। अब केवल जलीलपुर विकास क्षेत्र में आए चार विदेश यात्रियों की जांच रिपोर्ट का इंतजार है।
ब्रिटेन में मिले कोरोना के नए स्ट्रेन को लेकर शासन-प्रशासन अलर्ट मोड पर है। अब जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की विदेशों से आने वाले लोगों पर पैनी नजर है। वहां से आने वाले हर नागरिक की जांच की लोकेशन ट्रेस कर उनकी सैंपलिंग की व्यवस्था है। सीएमओ डा. विजय कुमार यादव के अनुसार शासन के निर्देश पर नौ से 25 दिसंबर तक जर्मनी और ब्रिटेन आदि देशों से आने वाले हर व्यक्ति पर नजर रखकर उसकी सैंपलिंग कराने के निर्देश दिए हैं।
अब तक शासन ने जर्मनी और ब्रिटेन आदि देशों से लौटे करीब 20 अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों की सूची मिली है। इन सभी के नोजल और थ्रॉट स्वाब लेकर जांच के लिए एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज मेरठ भेजी गई। इनमें से अब तक 16 लोगों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है, जबकि चार जांच रिपोर्ट का इंतजार है। अच्छी बात ये है कि अब तक 16 यात्रियों में कोरोना का नया रूप स्ट्रेन नहीं मिला है। अब केवल जलीलपुर ब्लॉक में लौटे चार यात्रियों की जांच रिपोर्ट का इंतजार है। सीएमओ ने बताया कि यदि इनमें से किसी भी यात्री की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो उसकी नए स्ट्रेन में फिर से जांच की जाएंगी। इसके लिए पहले से ही सैंपल के डबल बॉक्स तैयार किये गए हैं।