फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   New stops will be made at five and three kilometers on the routes

Bijnor News: मार्गों पर पांच और तीन किलोमीटर पर बनाए जाएंगे नए स्टॉप

Sat, 03 Feb 2024 11:13 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Feb 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
New stops will be made at five and three kilometers on the routes
-अभी तक कई मार्गों पर काफी दूर बने हुए हैं फेयर स्टॉप
विज्ञापन

-जिले में सभी मार्गों पर बने स्टाॅप पर रुकेंगी रोडवेज बसें
-नए फेयर स्टॉप बनाने के लिए प्रबंध निदेशक ने जारी किए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। यात्रियों की सुविधाओं के लिए परिवहन विभाग ने नई पहल की है। अब सभी मार्गों पर पांच और तीन किलोमीटर की दूरी पर स्टाॅप बनाने की तैयारी है। इससे यात्रियों को फायदा मिलेगा। स्टाॅप दूर होने से यात्रियों को रोडवेज बस में चढ़ने, उतरने में परेशानी होती है।

यात्रियों को रोडवेज बसों में सफर करने में कोई परेशानी न हो। इसके लिए अब सभी मार्गों पर फेयर स्टॉप की संख्या बढ़ाई जा रही है। जिले में कई मार्ग ऐसे हैं जिन पर 10 किलोमीटर से पहले बस स्टॉप नहीं है। धामपुर-मुरादाबाद मार्ग पर स्योहारा और सहसपुर की दूसरी 10 किलोमीटर हैं। इसके बीच कोई भी बस स्टॉप नहीं है। इसकी वजह से बहुत कम रोडवेज बस रुकती है।
विज्ञापन

यात्रियों को रोडवेज बस पकड़ने के लिए पहले निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ता है। इसके अलावा भी कई अन्य मार्ग हैं। जिन पर बस स्टॉप दूर होने पर यात्री परेशान रहते हैं। अब यात्रियों को रोडवेज में चढ़ने और उतरने में परेशानी नहीं होगी। न्यूनतम तीन और अधिकतम पांच किलोमीटर दूरी पर बस स्टॉप बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच श्रेणी में यात्रियों को मिलेगी रोडवेज बस की सेवा
ग्राम्य सेवा की बस प्रत्येक स्टॉप पर रूकेगी। इनकी औसत गति सीमा 40 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी। स्थानीय सेवा दो जिलो की सीमा के अंदर संचालित होगी। ये बसें भी प्रत्येक स्टॉप पर रुकेंगी और इनकी औसत गति 46 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। जबकि सीमित स्टॉप सेवाएं अपने पूर्व निर्धारित स्टॉप पर ही रूकेंगी। इनकी गति 54 किलोमीटर प्रति घंटा निर्धारित है। इसके अलावा एक्सप्रेस सेवा ब्लॉक स्तर कस्बे में ही रूकेंगी। जो 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलेगी। वहीं सुपरफास्ट सेवा 54 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलेगी। जो उपनगर, तहसील स्तरीय उपनगरों, उच्चतर नगरों में हाल्ट करेंगी।


परिवहन मुख्यालय से सभी मार्गों पर नए फेयर स्टॉप बनाने के निर्देश दिए गए हैं। जो स्टाॅप पांच किलोमीटर से दूर हैं, उन जगहों को चिन्हित किया जा रहा है। जगह चिन्हित करने के बाद नए स्टाॅप बनाए जाएंगे।
....धीरज सिंह पंवार, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed