फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   New list can be seen at booths today, 4.27 lakh votes cancelled in the district

Bijnor News: आज बूथों पर देख सकेंगे नई सूची, जिले में 4.27 लाख वोट कटे

Tue, 06 Jan 2026 12:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jan 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
New list can be seen at booths today, 4.27 lakh votes cancelled in the district
- सभी मतदेय स्थलों पर उपलब्ध होगी सूची, छह फरवरी तक ली जा सकेंगे आपत्तियां
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची का आज प्रकाशन किया जाएगा। इन सूचियों को मतदान केंद्रों पर देखा जा सकेगा। जिले में अब 23 लाख 23 हजार 160 मतदाता रह गए हैं जबकि पहले मतदाताओं की कुल संख्या लगभग 27 लाख 51 हजार थी। करीब चार लाख 27 हजार वोट कट गए हैं।

एडीएम वित्त एवं राजस्व वान्या सिंह ने बताया कि प्रत्येक मतदेय स्थल पर मतदाता सूची जन सामान्य के लिए उपलब्ध रहेगी। इस पर दावे एवं आपत्तियां छह फरवरी तक प्राप्त की जाएंगी। इन आपत्तियों का निस्तारण 27 फरवरी तक कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि यदि कोई आगामी एक अप्रैल, एक जुलाई और एक अक्तूबर 2026 को अर्ह हो रहा है तो उसका नाम मतदाता सूची में शामिल किया जाएगा। इसके लिए फार्म-6 भरकर बीएलओ के पास जमा कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि जिले में कुल 3092 मतदान केंद्र हैं। कुल मतदाताओं में से 1269277 पुरुष तथा 1053821 महिलाएं तथा 62 अन्य मतदाता शामिल हैं।
विज्ञापन

-- विधानसभावार मतदाताओं की संख्या
विधानसभा मतदाता
नजीबाबाद 301728
नगीना 300169
धामपुर 312987
नहटौर 271486
बिजनौर 313555
चांदपुर 283721
नूरपुर 281590
बढ़ापुर 257924
कुल 2323160
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed