फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Netaji Subhash Chandra Bose remembered on Jayanti

जयंती पर याद किये गए महानायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस

Sat, 23 Jan 2021 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jan 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Netaji Subhash Chandra Bose remembered on Jayanti
बिजनौर आरबीडी कॉलेज में नेता सुषाद्र बोस की जयंती मनाती छात्राएं और शिक्षिकाएं। - फोटो : BIJNOR
जयंती पर याद किए नेताजी सुभाष चंद्र बोस
विज्ञापन

बिजनौर। नेहरुयुवा केंद्र की ओर से नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर 200 मीटर दौड़ और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। दौड़ में इसमें 18 वर्ष से अधिक वाले ग्रुप में अंकुर, 18 वर्ष में प्रियांशु और महिला वर्ग में राधिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
शनिवार को कोतवाली देहात ब्लॉक के ग्राम बिंजाहेड़ी स्थित एसके जूनियर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ नेहरू युवा केंद्र की जिला युवा अधिकारी नम्रता कौशल एवं प्रधानाचार्य उपदेश कुमार ने संयुक्त रूप से नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। प्रधानाचार्य ने युवाओं को नेताजी की तरह से ही संघर्ष कर देश की तरक्की में सहयोग करने के लिए प्रेरित किया। जिला युवा अधिकारी ने कहा कि जिस प्रकार आजाद हिंद फौज का गठन किया, ठीक उसी प्रकार युवाओं को संगठित होकर किसी भी समस्या का समाधान कर सकते हैं और देश को नई दिशा दे सकते हैं। इस दौरान हुई 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में 18 वर्ष से अधिक आयु के पुरुष वर्ग में अंकुर कुमार ने प्रथम, आकाश कुमार ने द्वितीय, मौसम ने तृतीय, 18 वर्ष वाले ग्रुप में प्रियांशु कुमार प्रथम, विनीत कुमार द्वितीय, पंकज कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में राधिका प्रथम, याचिका द्वितीय और आंचल तृतीय स्थान पर रही। कुमारी संगीता ने देश भक्ति गीत के साथ अपनी प्रस्तुति दी। अनिकेत कुमार ने युवाओं को नेताजी सुभाष चंद्र बोस के आजादी में अहम योगदान पर प्रकाश डाला। जिला युवा अधिकारी नम्रता कौशल ने प्रतिभागियों को मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय युवा समन्वयक हिमांशु कुमार, ललित कुमार, नकुल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

देश के लिए जीना और मरना सिखाया
बिजनौर। नेताजी की जयंती अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने पराक्रम दिवस के रूप में मनाया। कार्यक्रम में प्रांत मंत्री हंस चौधरी ने कहा कि सुभाष चंद्र बोस जी ने युवाओं को एकत्रित कर भारत की स्वतंत्रता के लिए जीना और मरना सिखाया। इस अवसर पर विभाग संयोजक शशिकांत बालियान, मोहित राजपूत, हनी अहलावत, आयुष चौधरी, शुभम पाल, केशव राजपूत, कार्तिक, आयुष कुमार, अंश, प्रभात, प्रशांत, भूपेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेताजी के आदर्शों पर चलने का आह्वान
बिजनौर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रकाश भटनागर ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।
इस मौके पर युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राकेश भटनागर, रितेश कुमार भटनागर, ज्ञानस्वरूप भटनागर, छोटेलाल भटनागर आदि मौजूद रहे।
देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत किए
बिजनौर। रानी भाग्यवती देवी की राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों की ओर से नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पराक्रम दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में संजना राजपूत ने कवि प्रदीप द्वारा लिखित गीत ऐ मेरे वतन के लोगों सुनाकर मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में 47 छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

निबंध और पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित
बिजनौर। राजकीय इंटर कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्र इकाई-एक की ओर से जयंती पर निबंध एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। निबंध में कक्षा 11 सी के छात्र अनुज कुमार प्रथम, सेक्शन बी के तनुज कुमार द्वितीय, 12 वीं के आयुष अग्रवाल तृतीय रहे। पोस्टर में कक्षा 11 सी के छात्र हर्ष कुमार प्रथम, बी के जतिन कुमार ने द्वितीय, सेक्शन ए के दीक्षित कुमार तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed