फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Nepal tourist bus got stuck in water of river in Bijnor, police rescued 50 passengers safely

खतरे में आई 50 लोगों की जान: नदी की उफनती धारा में फंसी नेपाल की टूरिस्ट बस, मची चीख-पुकार, खाकी बनी फरिश्ता

Fri, 15 Sep 2023 01:44 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 15 Sep 2023 01:44 PM IST
सार

Bijnor News : नदी के उफान पर आने से रपटे में एक नेपाल की टूरिस्ट बस फंस गई। इस दौरान बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। इसके बाद बड़ी मुश्किल से सभी लोगों की जान बचाई गई। 

विज्ञापन
Nepal tourist bus got stuck in water of river in Bijnor, police rescued 50 passengers safely
बिजनौर में रपटे के पानी में फंसी नेपाल की टूरिस्ट बस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर में नजीबाबाद तहसील के भागूवाला क्षेत्र के रपटे में पानी आने से नेपाल की टूरिस्ट बस फंस गई। समय रहते बस में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया। टूरिस्ट बस कोटावाली नदी के रपटे में फंसने की सूचना मिलने पर एसडीएम रम्य आर और सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने घटनास्थल पहुंच कर निरीक्षण किया।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ के सरधना में बड़ी वारदात: छात्र की सरेआम गोली मारकर हत्या, सगे भाइयों ने दिया वारदात को अंजाम
विज्ञापन


मंडावली थाना अध्यक्ष रविंद्र कुमार के निर्देशन में सभी यात्रियों को सकुशल बचा लिया गया। समय रहते मंडावली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया। बताया गया कि बस नेपाल से हरिद्वार जा रही थी, जिसमें लगभग 50 यात्री सवार थे। कोटावाली नदी के रपटे का अचानक जलस्तर बढ़ने से यातायात प्रभावित होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed