{"_id":"6ac16153787eb241420e5590","slug":"neither-the-disease-subsided-nor-the-pain-was-removed-25-lakhs-were-lost-in-curing-cancer-with-witchcraft-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-191916-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बीमारी घटी न दर्द मिटा, झाड़-फूंक से कैंसर ठीक करने में गंवा दिए 25 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बीमारी घटी न दर्द मिटा, झाड़-फूंक से कैंसर ठीक करने में गंवा दिए 25 लाख
विज्ञापन
बिजनौर/नगीना। बीमारी घटी न दर्द मिटा और झाड़-फूंक से कैंसर ठीक कराने में 25 लाख स्वाहा हो गए। तांत्रिकों ने तंत्र मंत्र से पति का कैंसर ठीक करने का दावा करते हुए महिला से 25 लाख रुपये ठग लिए। इतना ही नहीं आरोपियों ने महिला की छह बीघा जमीन भी बिकवा दी और उसके पैसे भी अपने पास रख लिए। एसपी के आदेश पर पुलिस ने आठ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है और आरोपियों की तलाश में लगी है।
नगीना देहात थाना क्षेत्र के गांव हीमपुर पछातपुरा निवासी सावित्री देवी ने एसपी केके बिश्नोई से शिकायत में बताया कि उसके पति तेजपाल सिंह को कैंसर है। काफी इलाज कराने के बाद भी कैंसर से निजात नहीं मिली। इस बीच गांव का ही सुखलाल उसके घर आया और कहा कि वह ऐसे कई लोगों को जानता है जो कैंसर का पक्का इलाज करते हैं। इसके बाद अप्रैल माह में सुखलाल और विनीत अपने साथ नजीबाबाद निवासी विशाल को लेकर उसके घर आए। इनके संग गुना सराय निवासी बिजेंद्र भगत भी आया। चारों आरोपियों ने उसके घर में झाड़-फूंक की। झाड़-फूंक करने की एवज में 24 अप्रैल को पहली बार आरोपियों को 10 हजार रुपये दिए। इसके बाद आरोपियों ने कभी 10 हजार, कभी 50 हजार तो कभी एक लाख रुपये की मांग की। पति की जान बचाने की खातिर पीड़िता अलग-अलग बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर करती रही। आरोपियों ने अब तक 15 लाख रुपये नकद और 10 लाख रुपये ऑनलाइन लिए। आरोपियों ने महिला की छह बीघा खेती की जमीन भी धोखाधड़ी से बिकवा दी और उसके पैसे भी रख लिए। इस ठगी में शहजाद आलम, मौ.हारून अंसारी, आसमा रज्जाक भी शामिल हैं, जिनके खातों में पैसे ट्रांसफर किए गए हैं।
परिवार में मौत होने का डर भी दिखाया
25 लाख रुपये ठगने के बाद भी आरोपियों रकम की डिमांड जारी रखी। अब डेढ़ लाख रुपये की और डिमांड की जा रही है। पैसा नहीं देने पर परिवार में किसी सदस्य की मौत होने का भय भी दिखाया गया। इस मामले में एसपी के आदेश पर पुलिस ने दो महिला सहित आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
झाड़-फूंक से इलाज करने का दावा करके रकम ठगने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले में जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।. ..राजेश सोलंकी, सीओ नगीना