फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Neighbor kidnapped the child for ransom

Bijnor News: फिरौती के लिए पड़ोसी ने ही कर लिया बालक का अपहरण

Sat, 03 Feb 2024 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Feb 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
Neighbor kidnapped the child for ransom
अपहृत बालक अयान के मुंह पर बंधा टेप। स्रोत वीडियो ग्रोव
पुलिस ने चार घंटे में ही बालक को खंडहर से किया सकुशल बरामद
विज्ञापन

वारदात का आरोपी पड़ोसी और उसका साथी गिरफ्तार


संवाद न्यूज एजेंसी
धामपुर (बिजनौर)। मोहल्ला खुराड़ा निवासी आसिफ के नौ वर्षीय पुत्र अयान का शुक्रवार देर शाम घर के बाहर खेलते वक्त अपहरण कर लिया गया। सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत हरकत में आई और चार घंटे में ही एक खंडहर से बालक को सकुशल बरामद कर लिया। मामले में आसिफ के पड़ोसी और उसके साथी को गिरफ्तार किया है।
थाना अध्यक्ष धीरज कुमार ने बताया कि शुक्रवार की देर रात डिजिटल वॉलिंटियर्स वाट्सअप ग्रुप में बालक अयान के गायब होने का मैसेज प्राप्त हुआ। मैसेज को गंभीरता से लेकर पुलिस हरकत आई। पुलिस ने परिजनों से जानकारी की तो घटना का पता लगा। पुलिस ने परिजनों के साथ आसपास छानबीन की तो अयान मोहल्ला काजी सराय में एक खंडहर में मिल गया। उसके हाथ पैर बंधे थे। मुंह पर भी टेप लगा था।
विज्ञापन

बालक को बंधन मुक्त कर पूछताछ की। पता चला कि मोहल्ला खुराड़ा निवासी सुहेल पुत्र मोहम्मद आसिफ और मोहल्ला नायक सराय निवासी अब्दुल्ला पुत्र मोहम्मद मुस्तकीम ने उसका अपहरण किया था। दोनों उसके पिता से 15 लाख रुपये की फिरौती मांगने का प्लान बना रहे थे। अयान के पिता आसिफ मुंबई में बेेकरी में काम करते है। पुलिस ने दबिश देकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



खाने- खर्चे के लिए पैसों की जरूरत थी, इसीलिए किया अपहरण

अपर पुलिस अधीक्षक धर्म सिंह मार्छाल ने बताया कि आरोपियों सुहेल और अब्दुल्ला ने पूछताछ में बताया कि उन्हें अपने खाने खर्चे के लिए पैसों की जरूरत थी। उन दोनों ने अयान का अपहरण की योजना बनाई। अपहरण करने के बाद उसके घर वालों से कितने रुपयों की मांग की जाए, यह सोच ही रहे थे कि तभी पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। एएसपी का कहना है कि दोनों का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है।

अपहृत बालक अयान के मुंह पर बंधा टेप। स्रोत वीडियो ग्रोव

अपहृत बालक अयान के मुंह पर बंधा टेप। स्रोत वीडियो ग्रोव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed