फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Nehru Stadium opened with conditions

शर्तों के साथ खोला गया नेहरू स्टेडियम

Wed, 03 Jun 2020 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Nehru Stadium opened with conditions
नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम के प्रवेश द्वार पर की जा रही खिलाड़ियों की थर्मल स्कैनिंग। - फोटो : BIJNOR
शर्तों के साथ खोला गया नेहरू स्टेडियम
विज्ञापन

बिजनौर। डीएम रमाकांत पांडेय ने करीब ढाई महीने बाद शर्तों के साथ नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम को खोलने की अनुमति प्रदान की है। खिलाड़ियों को स्टेडियम परिसर में प्रवेश लेने के लिए खेल कार्यालय में पंजीकरण कराना अनिवार्य है। निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन करने वालों को ही प्रवेश की अनुमति होगी।
करीब ढाई महीने बाद बुधवार को एक बार फिर नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम के द्वार खिलाड़ियों के लिए खोल दिए गए हैं। मार्च में लॉकडाउन लागू होने से चलते स्टेडियम को बंद कर दिया गया था। ढाई महीने से सभी प्रकार की खेल गतिविधियां बंद थी। खिलाड़ी घरों में कैद होने को मजबूर थे। लेकिन फिर से स्टेडियम खोलने के जिला प्रशासन के निर्णय पर खिलाड़ियों ने खुशी जताई है। बुधवार को स्टेडियम में प्रवेश करते ही खिलाड़ियों के चेहरे खिल उठे। एथलीट रितिक, सुमित व शूटर रितिक शर्मा और ख्याति चौधरी आदि खिलाड़ियों ने खेल कार्यालय और डीएम का आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन

प्रशासन ने अनुमति के साथ कुछ शर्तें और सुरक्षा मानक भी निर्धारित किए हैं। उपक्रीड़ाधिकारी जयवीर सिंह ने बताया कि स्टेडियम में प्रवेश के लिए प्रत्येक खिलाड़ी का पंजीकरण किया जाएगा। बिना पंजीकरण तथा रेड जोन व हॉट स्पॉट जोन के खिलाड़ियों को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। आईडी कार्ड देखकर ही प्रवेश दिया जाएगा। दस वर्ष से कम और 60 वर्ष से अधिक आयु के खिलाड़ियों के पंजीकरण नहीं किए जाएंगे। खिलाड़ी निर्धारित समय पर ही स्टेडियम परिसर में प्रवेश पा सकेंगे और समयावधि पूरी होने पर वापस जा सकेंगे। प्रत्येक खिलाड़ी के मोबाइल में आरोग्य सेतु एप होना आवश्यक है। प्रवेश द्वार पर सभी खिलाड़ियों की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। तापमान सामान्य से अधिक पाए जाने पर स्टेडियम प्रशासन द्वारा स्वास्थ्य टीम बुलाकर खिलाड़ी को क्वारंटीन के लिए भेज दिया जाएगा। इसके अलावा खिलाड़ी के चेहरे पर मास्क और पास में अपना सैनिटाइजर होना जरूरी है। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा तथा खेल मैदान में थूकना और गंदगी करने पर पाबंदी रहेगी। टचिंग गेम्स जैसे कबड्डी, फुटबाल, वॉलीबाल, खो-खो, कुश्ती आदि खेलने की अनुमति दी जाएगी। उपक्रीड़ाधिकारी ने बताया कि नियमों का उल्लंघन तथा अनुशासनहीनता करने वाले खिलाड़ियों का पंजीकरण निरस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed