फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Needood's Kamal received the Dada Phalke Icon Award

नींदडू़ के कमाल को मिला दादा फाल्के आइकॉन अवार्ड

Sat, 27 Nov 2021 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Needood's Kamal received the Dada Phalke Icon Award
मुंबई में नींदडू के ताहिर कमाल को फाल्के अवार्ड देते मुकेश भट्ट। - फोटो : BIJNOR
नींदडू़ के कमाल को मिला दादा फाल्के आइकॉन अवार्ड
विज्ञापन

नींदडू़ (बिजनौर)। फिल्मी दुनिया में जनपद बिजनौर का नाम रोशन करने वाले नींदडू़ के ताहिर कमाल खान को दादा साहेब फाल्के आइकॉन अवार्ड से नवाजा गया है। इसी सप्ताह 24 नवंबर को मुंबई के आर्किड होटल में बिगेस्ट प्रतिष्ठित अवार्ड शो ‘तीसरे दादा साहेब फाल्के आइकॉन अवार्ड फिल्मस 2021’ का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के आयोजक कल्याण जी जाना की ओर से मुकेश भट्ट व प्रीति झिंझानी ने ताहिर कमाल खान को दादा साहेब फाल्के आइकॉन अवार्ड प्रदान किया। इस अवसर पर पूनम ढिल्लो, मदालसा शर्मा, दिलीप सेन, पायल घोष, निकिता रावल, योगेश लखानी, इस्माइल दरबार, प्रत्यूष मिश्रा, जय प्रकाश मिश्रा, सुमित मिश्रा व अभिजीत राने आदि फिल्मी, टीवी, व्यापारिक व राजनीतिक हस्तियां मौजूद रहीं। कार्यक्रम में प्रसिद्ध सीरियल अनुपमा और भाभी जी घर पर हैं की पूरी कास्ट ने हिस्सा लिया। अवार्ड मिलने से खुश ताहिर कमाल खान ने कहा कि ऐतिहासिक अवार्ड शो में दादा साहेब फाल्के के नाम का अवार्ड मिलना सौभाग्य की बात है। सम्मान से कार्य करने की ऊर्जा बढ़ जाती है।
विज्ञापन

उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म सुल्ताना की शूटिंग जल्दी शुरू होने की जानकारी दी। बता दें कि ताहिर कमाल खान की फिल्म, दिल्ली बस, 2016 में फ्रांस के विश्व प्रसिद्ध कान फेस्टिवल के प्रीमियम शो में दिखाई जा चुकी है। कमाल खान को ‘अता पता लापता’ फिल्म में पहली बार राजपाल यादव के साथ छोटा सा किरदार मिला था। बाद में शाहिद कपूर के साथ ‘फटा पोस्टर निकला हीरो, सॉरी डेडी तथा लतीफ में छोटे मोटे किरदार निभाए। ‘बेसमेंट में पुलिस इंस्पेक्टर, धारावाहिक वीर शिवाजी में अफजल खान, फिल्म चिनार में अहम भूमिका निभाई। मराठी फिल्म ‘दगड़ी चाल व तू ही मेरी ख्वाहिशों में’ एलबम में भी मुख्य भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed