फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Need to arouse literary interest in students

छात्रों में साहित्यिक रुचि जगाने की जरूरत

Sun, 13 Sep 2020 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Need to arouse literary interest in students
बिजनौर में अमर उजाला के अभियान हिंदी हैं हम के तहत आयोजित वेबिनार में भाग लेते गणमान्य। - फोटो : BIJNOR
छात्रों में साहित्यिक रुचि जगाने की जरूरत
विज्ञापन

बिजनौर। अमर उजाला के अभियान ‘हिंदी हैं हम’ के अंतर्गत आयोजित वेबिनार में वक्ताओं ने हिंदी की पाठ्य पुस्तकें बढ़ाने तथा छात्रों में साहित्यिक रुचि जगाने की जरूरत पर जोर दिया।
वेबिनार में जनपद के वरिष्ठ साहित्यकार अमन कुमार त्यागी ने कहा कि हिंदी अभी भी रोजगार परक भाषा नहीं बन पाई है। हिंदी को रोजगार परक भाषा बनाने पर बल देना चाहिए।
विज्ञापन

वास्तु विशेषज्ञ योगेंद्र पाल सिंह योगी ने कहा कि हिंदी विषय को गंभीरता से लेने की आवश्यकता है। हिंदी गर्व की भाषा है और हिंदी बोलने में गर्व करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ साहित्यकार एवं लेखिका रश्मि अग्रवाल ने कहा कि अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में हिंदी बोलने पर दंड दिया जाता है। यह एक बेहद गलत प्रवृत्ति है। मातृभाषा को बोलने पर दंड देने वालों पर कार्रवाई होनी चाहिए। स्वामी सच्चिदानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खारी के सदस्य एवं सह विभाग कार्यवाहक आर एसएस प्रशांत महर्षि ने कहा कि नई शिक्षा नीति से हिंदी का प्रभाव पूरे देश में बढ़ेगा। दयानंद इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाध्यापक सुबोध चंद्र शर्मा ने कहा कि हिंदी के प्रसार में अध्ययन और अध्यापन दोनों की आवश्यकता है। हिंदी शिक्षिका ममता चौधरी ने कहा कि अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में हिंदी का ज्ञान कम रह जाता है। सरकार को व्यवस्था करके आधे विषय की हिंदी में पाठ्य पुस्तक उपलब्ध करानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed