फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   NCC help in making arrangements

लॉकडाउन का पालन करने का आह्वान

Thu, 02 Apr 2020 09:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
NCC help in making arrangements
अफजलगढ़ में लॉकडाउन का पालन करने को लोगों को जागरूक करते एनसीसी कैडेट। - फोटो : BIJNOR
व्यवस्था बनाने में एनसीसी की मदद
विज्ञापन

अफजलगढ़। लॉकडाउन के दौरान एनसीसी कैडेट्स सुरक्षा व्यवस्था में लगे रहे। लोगों को अपने घरों में रहने को समझाया। बहुत आवश्यक होने पर सावधानी बरतकर ही बाहर निकलें। काम निपटाकर तुरंत अपने घर पहुंचे। साफ सफाई रखें व सैनिटाइजर का प्रयोग करें। उधर, कालागढ़ के गांव नीमस्रोत में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बाहर से आए लोगों की जांच की। यहां देहरादून से एक और अल्मोड़ा मछोड़ से तीन लोग आए हैं। एक नेपाली परिवार भी है। कालागढ़ में एक परिवार में बाहर से आए 19 व्यक्ति मिले। एक अन्य परिवार में दो व्यक्ति दिल्ली से आए हुए हैं। दो व्यक्ति ढ़िकाला से आए हैं। क्षेत्र के मीरापुर संपर्क मार्ग, कालागढ़ शेरगढ़ कोटद्वार मार्ग के बैरियर पर पुलिस तैनात रही।
नगीना। लॉकडाउन के दौरान प्रशासन की बनाई गई खाद्यान्न व दवाइयों की होम डिलीवरी की व्यवस्था पूरी तरह सुचारू नहीं हो पाई है। चयनित दुकानदार व मेडिकल स्टोर स्वामी दुकानें खोलकर ही सामान उपलब्ध करा रहे हैं। नगीना में रोजाना प्रात: 7 बजे से 10 बजे तक मुख्य मार्ग व गली मोहल्ले में पूरी रौनक नजर आती है। खाद्य सामग्री के अलावा अन्य सामानों की बड़े विक्रेता तथा बीड़ी, सिगरेट व तंबाकू के कारोबारी गली मोहल्लों में स्थित अपने घरों से ही बेच रहे हैं। 10 बजे के बाद दुकानें बंद हो जाती हैं। सीओ अर्चना सिंह का कहना है कि जो लोग लॉकडाउन का उल्लंघन कर रहे हैं उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

स्योहारा। ग्रामीण क्षेत्रों में राशन डीलरों पर पांच किलो के स्थान पर चार किलो राशन देने के आरोप लग रहे है। गांव गल्लाखेड़ी में सस्ते गल्ले की दुकान पर राशन वितरण के दौरान ग्रामीणों ने ऐसा ही आरोप लगाते हुए विरोध किया। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को कॉल करके शिकायत भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed