फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Nautapa: Temperature rises again, mercury reaches 43 degrees

नौतपा: फिर बढ़ा तापमान, 43 डिग्री तक पहुंचा पारा

Tue, 28 May 2024 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
Nautapa: Temperature rises again, mercury reaches 43 degrees
-सोमवार को सबसे गर्म रही बिजनौर तहसील
विज्ञापन

-नगीना तहसील में सबसे कम 41.2 डिग्री सेल्सियस रहा तापमान
-14 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गर्म हवाएं चलीं

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिले में नौतपा का पूरा असर है। लगातार तापमान में वृद्धि हो रही है। गर्मी बढ़ने से जनमानस झुलस रहा है। सोमवार को तापमान 43 डिग्री तक पहुंच गया। इतना ही नहीं जिलेभर में बिजनौर तहसील सबसे गर्म रही। आने वाले कुछ दिनों में तापमान में बढ़ोतरी की संभव है।

नौतपा के तीसरे दिन भी गर्मी का प्रकोप रहा। सुबह से ही रही भीषण गर्मी ने लोगों को खूब सताया। वहीं गर्मी में बढ़ोतरी होने से बीमारियां भी बढ़ने लगी हैं। अस्पतालों में मरीजों की लंबी लाइन लगी रही। गर्मी का आलम रहा कि घरों से बाहर निकलते ही शरीर बुरी तरह से झुलस गया। 14 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलीं गर्म हवाओं ने चेहरा लाल कर दिया। गर्मी से बचने के लिए लोग पेड़ की छांव में रुककर आगे बढ़े। इसके अलावा लोगों का गर्मी में पसीना छूटता रहा। हर तहसील में तापमान कम और ज्यादा रहा।
विज्ञापन

----
जिलेभर में तापमान की स्थिति-
तहसील- अधिकतम तापमान- न्यूनतम तापमान
बिजनौर- 43- 28
नजीबाबाद- 41.5- 28
नगीना- 41.2- 27.8
धामपुर- 42- 28
चांदपुर- 42- 28
नोट: तापमान डिग्री सेल्सियस में है। नगीना का तापमान कृषि वेधशाला और अन्य तहसीलों का तापमान वेदर डॉट कॉम से लिया गया है।

----
वर्जन:
नौतपा में सर्वाधिक तापमान रहता है। अभी तापमान में रोजाना बढ़ोतरी हो रही है। नौतपा में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है, जिससे लोगों को अधिक गर्मी सताएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सतीश कुमार, प्रेषक, कृषि वेधशाला, नगीना
----
कटौती का सिलसिला रहा जारी
बिजनौर। भीषण गर्मी के चलते बिजली की मांग बढ़ रही है। आवास विकास क्षेत्र में दिन में करीब दो घंटे की कटौती रही। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में रुक-रुककर कटौती हो रही है। आपूर्ति के दौरान ट्रिपिंग और लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। अधीक्षण अभियंता अजय कुमार ने बताया कि क्षेत्र में शेड्यूल के अनुसार आपूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed