फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Nature will increase with the protection of sparrow

गौरैया के संरक्षण से बढ़ेगा प्रकृति से स्नेह

Mon, 20 Mar 2017 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Mon, 20 Mar 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
Nature will increase with the protection of sparrow
अमानगढ़ रेंज में विश्व गौरैया दिवस पर जागरूकता रैली निकालते बच्चे व वन विभाग के अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
नजीबाबाद में विश्व गोरैया दिवस पर स्कूली बच्चों से गोरैया के संरक्षण और संवर्धन का आह्वान किया गया। सामाजिक वानिकी की ओर से स्कूली बच्चों को गोरैया के लिए रेडिमेड घोंसले प्रदान किए गए।
विज्ञापन

लाला मग्घूशरण सरस्वती शिशु मंदिर में सामाजिक वानिकी की ओर से गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें रेंजर धीरेंद्र सिंह ने कहा कि प्रकृति के सभी जीवों को अपना जीवन पूर्ण स्वतंत्रता से जीने का पूरा अधिकार है। विश्व गोरैया दिवस हमें अहसास कराता है कि हमें गोरैया के संरक्षण और संवर्धन के प्रति गंभीर रहना है। गोरैया और इसकी प्रजातियों के संरक्षण से न केवला गोरैया और मानव के बीच स्नेह बढ़ेगा, बल्कि इससे हमारा प्रकृति से जुड़ाव भी बढ़ेगा।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य अशोक वर्मा की उपस्थिति में रेंजर ने स्कूल के दो बच्चों को गोरैया का घोंसला प्रदान किया। गोष्ठी में सामाजिक वानिकी की ओर से अक्षय कुमार और स्कूल की ओर से ओमपाल एवं कई शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं। अक्षय कुमार ने बताय कि सामाजिक वानिकी क्षेत्र में गोरैया दिवस पर 20 घोंसले वितरित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं रेहड़ में वन विभाग की ओर से सोमवार को गौरैया दिवस मनाया गया। अमानगढ़ वन रेंज के द्वारा दहलावाला गीता उच्च माध्यमिक स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। वन क्षेत्राधिकारी सुरेंद्र सिंह ने गौरैया के संरक्षण व उसके रखरखाव के बारे में जानकारी दी। 50 घोंसलों का वितरण किया गया। बतौर मुख्य अतिथि रविशंकर अग्रवाल, जयपाल सिंह, कुलदीप सिंह, गोपाल सिंह, हरगोविंद सिंह, अशोक कुमार शर्मा, संजय शर्मा, भारत सिंह रहे। रेंजर ने  गौरैया को संरक्षण देने का संकल्प दिलाया।


स्कूलों में पक्षियों के लिए दिए मानव निर्मित घोंसले
नगीना/बिजनौर में गौरैया दिवस पर वन विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने स्कूलों में जागरूकता अभियान चलाया। स्कूलों में बच्चों को पक्षियों को पालने के लिए मानव निर्मित घोंसले दिए गए। वन विभाग के कर्मचारी धर्मेंद्र सिंह, पीवी तिवारी, खजान सिंह, ऋषिपाल सिंह ने प्राथमिक विद्यालय मोथेपुर कीरत, प्रियंका पब्लिक स्कूल, एके मॉडर्न पब्लिक स्कूल, नथिया देवी जूनियर हाईस्कूल, प्राथमिक विद्यालय किरतपुर, सीमा देवी विद्या मंदिर आदि में छात्र-छात्राओं को शपथ दिलाई। वन अधिकारियों ने बताया कि गौरैया फसलों को नुकसान पहुंचाने वाले कीटों को भी निवाला बनाती है। डीएफओ डॉ. एम सेम्मारन के मुताबिक, जागरूकता से सभी की सोच पक्षियों व अन्य जंतुओं के प्रति सकारात्मक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed