{"_id":"51eba436c5ff3be0407bacc33db6132f","slug":"national-player-jumped-from-the-train-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन से कूदी नेशनल खिलाड़ी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन से कूदी नेशनल खिलाड़ी
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
Updated Sat, 13 Feb 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगीना/बिजनौर में जम्मू कश्मीर की नेशनल हैंडबाल खिलाड़ी मोबाइल गिरने पर चलती एक्सप्रेस ट्रेन से कूद गई। गंभीर रूप से घायल 16 वर्षीय खिलाड़ी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। साथी खिलाड़ी और टीम स्टाफ के साथ पटना में नेशनल प्रतियोगिता खेलने जा रही थी।
राजीव गांधी राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता 13 फरवरी से बिहार की राजधानी पटना में शुरू हो रही है। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए जम्मू-कश्मीर की राज्य स्तरीय हैंडबाल टीम हिमगिरी एक्सप्रेस ट्रेन से पटना जा रही थी। टीम में जम्मू कश्मीर के जिला किश्तवार के गांव पाडर निवासी हुकुम सिंह की 16 वर्षीय पुत्री लीलादेवी थी। ट्रेन में लीला वीडियो फिल्म बना रही थी। इस दौरान नगीना क्षेत्र में गांव मठेरी के रेलवे फाटक के पास अचानक लीला का मोबाइल हाथ से छूटकर ट्रेन से नीचे जा गिरा। मोबाइल गिरते ही लीला हड़बड़ा हुई और मोबाइल लेने के लिए चलती ट्रेन से कूद गई।
साथी खिलाड़ी व कोच ने चेन पुलिंग कर शोर मचा दिया। ट्रेन से कूदने पर कच्चे में गिरने के कारण लीला की जान तो बच गई, लेकिन चोट गंभीर आई है।
ट्रेन के रुकने पर कोच जगदीश कुमार शर्मा ने अन्य खिलाड़ी की मदद से ट्रेन में बैठाया और उसे नगीना ले गए।
नगीना सीएचसी से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां उसका उपचार चल रहा है। इमरजेेंसी में तैनात चिकित्सक डा. सुमित राठी ने बताया कि लीला के सिर में चोट आई है और बाएं हाथ में फ्रैक्चर है, लेकिनवह खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
नगीना जीआरपी इंचार्ज प्रदीप कुमार ने बताया कि इस मामले में अभी किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है और मोबाइल मिलने की कोई उम्मीद नहीं है।
प्रतियोगिता छूटने, घायल होने का गम
जम्मू कश्मीर की हैंडबाल टीम जिला अस्पताल मेेें इमरजेंसी के बाहर एक कोने में गमगीन हालत में बैठी थी। कड़ी मेहनत के बाद नेशनल प्रतियोगिता की हिस्सा बनने से चूकने से खिलाड़ी गमगीन है, तो वही साथी खिलाड़ी लीला के घायल होने का दुख भी है। कोच जगदीश कुमार शर्मा का कहना है कि उनकी प्राथमिकता नेशनल प्रतियोगिता में अपनी टीम को प्रतिभाग कराना नहीं है। घायल हुई खिलाड़ी उनकी बेटी जैसी है, वह उसके ठीक होने के लिए कुछ भी करने को तैयार है। वह अपनी जिम्मेदारी पर खिलाड़ियों को अपने साथ लेकर आए थे। प्रदेश स्तर से एक महिला कोच को भी टीम के साथ जाने के लिए नामित किया गया था, लेकिन महिला कोच ने टीम के साथ आने से मना कर दिया और वह नहीं आई।
अभी भी पूछ रही मोबाइल को
घायल लीला अस्पताल में अभी भी मोबाइल को याद कर रही है। कोच जगदीश कुमार शर्मा ने बताया कि लीला शायद किसी परिजन अथवा साथी का मोबाइल मांगकर लाई थी। ट्रेन से मोबाइल गिरने के बाद उसने बिना सोचे समझेे छलांग लगा दी। गंभीर अवस्था में उसने चोट की परवाह किए बिना मोबाइल के बारे में पूछा। उन्होंने लीला को दूसरा मोबाइल दे दिया, लेकिन घायल लीला ने उसे अपना मोबाइल होने से मना करते हुए उसका मोबाइल लाकर देने की बात कही। परिजनों को सूचना दे दी गई है।
जिला अस्पताल के रैनबसेरा में ठहरेगी टीम
घायल खिलाड़ी लीला देवी जिला अस्पताल में भर्ती है। अन्य सभी दस खिलाड़ी व कोच उनके साथ ही जिला अस्पताल में हैं। कोच जगदीश कुमार ने बताया कि परिजनों को सूचना दे दी गई है और वह बिजनौर के लिए चल पड़े हैं। इमरजेंसी में तैनात फार्मेसिस्ट नरेश कुमार रूडोला ने बताया कि घायल खिलाड़ी के साथी जिला अस्पताल में रहेंगे। अस्पताल में बने रैन बसेरा में उनके रहने की व्यवस्था की जा रही है।