फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   naqwi speak

कांग्रेस की सामंती सोच का खात्मा ः नकवी

Thu, 19 May 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर Updated Thu, 19 May 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
naqwi speak
जोगीरम्पुरी दरगाह पर दुआ मांगते मुख्तार अब्बास नकवी। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर के नजीबाबाद में केंद्रीय संसदीय कार्य राज्यमंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा  कि सत्यानाशी सियासत करने वाली कांग्रेस केंद्र सरकार के अब तक के कार्यकाल में संसद के भीतर और बाहर बाधा पहुंचाती आई है। यही वजह है कि अब असम और इससे पहले विभिन्न राज्यों में कांग्रेस की सामंती सोच का खात्मा हुआ है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को केंद्रीय संसदीय कार्य राज्यमंत्री मुख्तार अब्बास नकवी दरगाह ए ऑलिया नजफे हिंद जोगीरम्पुरी में पत्रकार वार्ता के दौरान कांग्रेस पर जमकर बरसे। उन्होंने केंद्र सरकार की बहुमुखी विकास की सोच में बाधक बन रही कांग्रेस से अपील की है कि वह मानसून सत्र में सकारात्मक सोच के साथ संसद को चलने दे, ताकि प्रमुख बिल पास किए जा सकें।
विज्ञापन

प्रदेश में सपा और  बसपा राज में अराजकता का दौर जनता देख चुकी है। नकवी ने कहा कि इसके खात्मे का एकमात्र विकल्प भाजपा ही है।
उत्तराखंड में कांग्रेस शासन को हरी झंडी मिलने के सवाल पर नकवी ने कहा कि उत्तराखंड में दागी कांग्रेस के विधायक बागी हुए थे। कोर्ट के फैसले को भाजपा ने सम्मान दिया, अब कांग्रेस को आगामी विधानसभा चुनाव में जनता की अदालत में खड़े होना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में भाजपा के मजबूती से चुनाव लड़ने और सरकार बनाने का दावा करते हुए उन्होंने कहा कि परंपरा अनुसार भाजपा अपने प्रत्याशियों के नाम अन्य पार्टियों से बाद में ही घोषित करती है। इस दौरान दरगाह कमेटी के सचिव विसाल मेहंदी आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed