फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Nangalsoti- Two groups of youth clashed, firing took place after the fight.

Bijnor News: नांगलसोती- युवकों के दो गुट भिड़े, मारपीट के बाद फायरिंग हुई

Sun, 12 Jan 2025 05:43 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2025 05:43 AM IST
विज्ञापन
Nangalsoti- Two groups of youth clashed, firing took place after the fight.
नांगलसोती/नजीबाबाद। पूंडरीकला के रेहड़ा जंगल में युवकों के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट और फायरिंग हुई। फिल्मी स्टाइल में कई किलोमीटर तक एक दूसरे के पीछे बाइक दौड़ाई गईं। अचानक फायरिंग की आवाज से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामले में एक युवक को हिरासत में लिया है। नांगल थाना क्षेत्र के कई गांव के युवक दो दर्जन से अधिक बाइकों पर सवार होकर उत्तम शुगर मिल से पुंडरीकला की ओर बाइकों को दौड़ाते नजर आए। बाइकों पर सवार युवकों को देखकर पूंडरीकला और पूंडरी खुर्द के ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। कुछ ही देर बाद पूंडरी कला के समीप के रेहड़ा जंगल में दो गुटों के युवकों में विवाद हुआ और उसी दौरान फायरिंग की आवाज सुनाई दी।
विज्ञापन

ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही युवक वहां से फरार हो गए। पुलिस ने घटनास्थल से एक बाइक को बरामद किया है। बाइक बरमपुर निवासी निखिल की है।
विज्ञापन

- युवकों की तलाश की रही पुलिस
चर्चा है कि यह विवाद कीरतपुर थाना क्षेत्र के गांव बरमपुर और बुडगरा सहित नांगल थाना क्षेत्र के गांव चंदोक और मानपुर के युवकों के बीच हुआ है। विवाद के कारणों को पता नहीं लग सका है। नांगल थाना प्रभारी संजय कुमार तोमर ने बताया कि घटनास्थल से बाइक मिली है। बरमपुर निवासी निखिल को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो गुटों में विवाद का मामला सामने आया है। एक युवक के हिरासत में है। युवक के पास से तमंचा बरामद किया गया। अन्य युवकों की पहचान के लिए पूछताछ जारी है। - देश दीपक सिंह, सीओ नजीबाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed