{"_id":"6609f10b3445bce77d0fd185","slug":"nangal-police-station-tops-in-depositing-weapons-city-police-station-lags-behind-bijnor-news-c-27-1-smrt1004-121545-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: शस्त्र जमा कराने में अव्वल नांगल थाना, शहर कोतवाली फिसड्डी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: शस्त्र जमा कराने में अव्वल नांगल थाना, शहर कोतवाली फिसड्डी
Mon, 01 Apr 2024 04:56 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Mon, 01 Apr 2024 04:56 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर। लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन तैयारियों में लगा है। इसी क्रम में शस्त्र जमा कराए जा रहे हैं। शस्त्र जमा कराने में नांगल थाने ने बाजी मारी और अव्वल साबित हुआ। वहीं शहर कोतवाली पिछड़ी हुई है जबकि नगीना थाना हिस्ट्रीशीटरों के सत्यापन में सबसे पीछे चल रहा है। यह तस्वीर एसपी की समीक्षा बैठक में साफ हुई।
शनिवार की देर शाम एसपी नीरज कुमार जादौन ने लोकसभा चुनाव को लेकर समीक्षा बैठक ली। एएसपी सिटी संजीव वाजपेयी, एएसपी देहात राम अर्ज और एएसपी पूर्व धर्म सिंह मार्छाल की मौजूदगी में एसपी ने थानेवार एक एक बिंदु को लेकर समीक्षा की। पुलिस सूत्रों की मानें तो समीक्षा में सामने आया कि नांगल थाने अपने क्षेत्र में सौ फीसदी शस्त्र लाइसेंस जमा करा दिए हैं, बाकी थाने अस्सी या नब्बे फीसदी का आंकड़ा छू सके। हालांकि इनमें सबसे पीछे शहर कोतवाली है। बताया जा रहा है कि शहर कोतवाली के क्षेत्र में शस्त्र लाइसेंस धारक नौकरीपेशा लोग भी हैं, जिनके शस्त्र जमा कराने में शहर कोतवाली पुलिस के पसीने छूट रहे हैं।
उधर, एसपी ने थानेदारों से हिस्ट्रीशीटरों के सत्यापन के बारे में जानकारी ली। मतदान केंद्रों के निरीक्षण और लापता हिस्ट्रीशीटरों के बारे में जानकारी मुहैया कराने आदेश दिए। उन्होंने बताया कि चुनाव में बाहर से आने वाली फोर्स के ठहरने की व्यवस्था को समय रहते ठीक कर लिया जाए। कहा कि चुनाव में शराब दूसरे राज्य से नहीं आने पाए। जनपदीय बॉर्डर व अंतर राज्य बॉर्डर पर चेकिंग लगातार चलती रहे पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर समुचित व्यवस्था देखने के आदेश दिए। सीओ सिटी संग्राम सिंह, सीओ नजीबाबाद देश दीपक, सीओ धामपुर सर्वम सिंह, सीओ अफजलगढ़ अर्चना सिंह, शहर कोतवाल सुशील, कोतवाली देहात प्रभारी रविंद्र वशिष्ठ, नूरपुर प्रभारी अमित कुमार व मंडावर प्रभारी रवि तोमर आदि मौजूद रहे। उधर एसपी ने बताया कि रविवार तक 70 फीसदी लाइसेंस जमा कराए जा चुके हैं। बाकी के लिए भी प्रयास चल रहा है। बता दें कि जिले में 14615 शस्त्र लाइसेंस हैं।
विज्ञापन
60 हजार को किया मुचलका पाबंद : एसपी
एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि चुनाव के चलते 60 लोगों को मुचलका पाबंद किया जा चुका है। घनी आबादी और मतदान स्थल के आस पास सीसीटीवी कैमरे लगवाएं जा रहे हैं। 70 फीसदी शस्त्र जमा कराए जा चुके हैं।