फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Nand's joy is my love, Jai Kanhaiya Lal Ki

Bijnor News: नंद के आनंद भायो, जय कन्हैया लाल की

Sun, 17 Aug 2025 12:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sun, 17 Aug 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Nand's joy is my love, Jai Kanhaiya Lal Ki
नूरपुर शिव मंदिर में जन्माष्टमी में पूजा अर्चना करती महिला श्रद्घालु। संवाद
बिजनौर। जिले में कृष्ण जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। भक्तों ने जन्माष्टमी पर व्रत रखकर पूजा की। नंद के आनंद भायो, जय कन्हैया लाल की, कृष्ण ने मटकी से माखन खाओ जैसे भजनों से घरों से लेकर मंदिर, बाजार में माहौल भक्तिमय रहा।
विज्ञापन


शहर के माता काली मंदिर, बाबा हरिहर मंदिर, पंचमुखी मंदिर, कुटिया कॉलोनी, चौधरीपुरम, आवास विकास, गीता नगरी, साहित्य विहार, नई बस्ती, खत्रियान में कृष्ण जन्माष्टमी मनाई गई। मंदिरों को फूल मालाओं, रंग बिरंगी लाइटों से सजाया। घरों में छोटे बच्चों को राधा-कृष्ण की पोशाक पहनाई। लोगों ने पूरे दिन व्रत और कृष्ण जन्म के बाद ही व्रत खोला। देर रात तक भजन कीर्तन होते रहे। राधा-कृष्ण की पोशाक पहनाकर आए बच्चे
विज्ञापन

बिजनौर। मैरिट्टा पब्लिक स्कूल में श्री कृष्ण जन्म उत्सव धूमधाम से मनाया गया। जन्मोत्सव के अवसर पर किंडर गार्डन के नन्हे बच्चे अर्ना पवार, काव्या, रियांश, माहिरा, नायरा, स्वास्तिका, दर्श, हृदयांश, गौरी हर्विन आदि श्री राधा कृष्ण की पोशाक पहनकर आए और अपनी कला का प्रदर्शन किया। बच्चों के बीच वेशभूषा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीकृष्ण को झूला झुलाकर लगाया प्रसाद का भोग
शेरकोट/धामपुर। जन्माष्टमी पर श्रद्धालुओं ने श्रीकृष्ण को झूला झुलाकर प्रसाद का भोग लगाया। शेरकोट के बाल भारती मंदिर में महिलाओं ने बाल गोपाल की प्रतिमा को पंचामृत स्नान कराकर आकर्षक परिधान पहनाए। धामपुर में श्रीराधाकृष्ण मंदिर, श्रीराम मंदिर, शिव मंदिर पंजाबी कालोनी, चामुंडा देवी मंदिर, शिवमंदिर बाल्मीकि बस्ती आदि मंदिरों में झांकियां सजाई गई। क्षेत्र के गांव मनकुआ में श्रीकृष्ण जी के जन्मोत्सव पर झांकी निकाली गई। शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नीरज प्रताप सिंह, प्रधान ओमप्रकाश पाल ने संयुक्त रूप फीता काटकर किया।
मंदिरों में हुई मटकी फोड़ प्रतियोगिता
नूरपुर। नगर व ग्रामीण क्षेत्र में भक्तों ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिरों को रंग-बिरंगी रोशनी और झिलमिलाती झालरों से सजाया गया। मंदिरों में मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन भी हुआ। मंदिरों में घंटे-घड़ियाल और शंखनाद से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

हरचंदपुर युवा मंडली से जीती मटकी फोड़ प्रतियोगिता
नजीबाबाद/नांगलसोती। श्री कृष्ण सेवा कल्याण समिति आदर्शनगर ने शनिवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर शिव मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली। मकबरा स्थित श्री गीता भवन मंदिर में पंडित भोला शंकर शास्त्री ने पूजा अर्चना कराई। मंदिर समिति के डॉ. एसके जौहर, जनकराज, सुनील महाजन, जितेंद्र पोपली, अमित ग्रोवर, राजीव गांधी, मुकेश शामिल रहे। नांगलसोती के गांव शेरपुर अभी और हरचंदपुर में जन्माष्टमी का जुलूस निकाला गया। हरचंदपुर की युवा मंडली ने मटकी फोड़कर प्रतियोगिता जीती। अध्यक्ष सुनील कुमार, संजीव चौधरी, कार्मेंद्र सिंह, ब्रजवीर सिंह, रमेश कुमार, अरुण कुमार आदि शामिल रहे।

नूरपुर शिव मंदिर में जन्माष्टमी में पूजा अर्चना करती महिला श्रद्घालु। संवाद

नूरपुर शिव मंदिर में जन्माष्टमी में पूजा अर्चना करती महिला श्रद्घालु। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed