फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Najibabad: School building construction started, BEO laid the foundation

Bijnor News: एसडीएम, सीओ ने किया फुटओवर ब्रिज क्षेत्र का निरीक्षण

Sun, 27 Nov 2022 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Nov 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Najibabad: School building construction started, BEO laid the foundation
नजीबाबाद स्टेशन के मालगोदाम क्षेत्र में एफओबी निर्माण मामले में निरीक्षण करते एसडीएम और सीओ। - फोटो : NAZIBABAD
एसडीएम, सीओ ने किया फुटओवर ब्रिज क्षेत्र का निरीक्षण
विज्ञापन

नजीबाबाद। मालगोदाम रेलवे क्रॉसिंग पर फुटओवर ब्रिज निर्माण की लंबे समय से चली आ रही मांग के संबंध में एसडीएम और सीओ ने रेलवे पुलिस अधिकारियों के प्रस्तावित फुटओवर ब्रिज का भ्रमण किया। रेलवे ने जिला प्रशासन को नजीबाबाद रेलवे क्रॉसिंग फुटओवर ब्रिज सहित धामपुर, चांदपुर तथा अन्य क्षेत्रों के जनहित में पांच निर्माण कार्यों के संबंध में प्रशासन से सहमति मांगी गई है।

नजीबाबाद के मालगोदाम क्षेत्र में फुटओवर ब्रिज निर्माण के संबंध में रेलवे द्वारा भेजे गए प्रस्ताव आदि के संबंध में डीएम उमेश मिश्रा के निर्देश पर एसडीएम विजय वर्धन तोमर, सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने जीआरपी प्रभारी सुभाष तोमर व रेलवे पुलिस टीम के साथ मालगोदाम क्षेत्र का निरीक्षण किया। एसडीएम और सीओ की ओर से फुटओवर ब्रिज की जनहित में आवश्यकता संबंधी पत्र जिला प्रशासन को भेजा गया है। मालगोदाम रेलवे क्रॉसिंग से जोखिम उठाकर बड़ी संख्या में विद्यार्थी और आसपास के सैकड़ों लोगों का आवागमन होता है। क्रॉसिंग पार करते समय कई लोगों की मौत होने के बावजूद मालगोदाम पर फुटओवर ब्रिज न बनाए जाने से क्षेत्रवासियों में रोष है। आदर्शनगर निवासी पूर्व प्रधान प्रभात शर्मा, पूर्व डीजीसी हरपाल सिंह एड., इंद्रदेव भारती, खेमचंद, शशिकला राजपूत, केएस राजपूत सहित अनेक लोगों ने करीब दो दशक पूर्व से फ्लाईओवर अथवा फुटओवर ब्रिज की मांग उठाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed