फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Najibabad residents will get relief from electricity problem

Bijnor News: नजीबाबाद वासियों को बिजली समस्या से मिलेगी राहत

Wed, 13 Sep 2023 11:07 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Sep 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
Najibabad residents will get relief from electricity problem
विधायक के प्रस्ताव को मिली प्रबंध निदेशक से स्वीकृति
विज्ञापन

नए ट्रांसफार्मर भी लगेंगे और होगी क्षमता वृद्धि

संवाद न्यूज एजेंसी
नजीबाबाद। विधायक हाजी तसलीम अहमद के प्रयास से जल्द ही शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली समस्या से जूझ रहे लोगों को राहत मिलेगी। प्रबंध निदेशक पश्चिमांचल ने नगर और ग्रामीण क्षेत्र में अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाने और ओवरलोड ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि को स्वीकृति दी है।
विधायक हाजी तसलीम अहमद ने प्रबंध निदेशक पश्चिमांचल विद्युत निगम लिमिटेड को इस संबंध में प्रस्ताव भेजे थे। प्रबंध निदेशक चैत्रा वी ने प्रस्ताव को हरी झंडी देते हुए 63 ट्रांसफार्मर लगाने और क्षमता वृद्धि की स्वीकृति प्रदान की है। नजीबाबाद के मकबरा-जीआईसी व रम्पुरा के ट्रांसफार्मर की 250 से 400 केवी और रम्पुरा के एक अन्य ट्रांसफार्मर की 100 से 250 केवी क्षमता वृद्धि करने को स्वीकृति दी है।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र में एमजीएम इंटर कॉलेज बारादरी, सरवर वाली मस्जिद, नगर आबादी से जुड़े मौज्जमपुर तुलसी गढ़ी सहित आठ नए ट्रांसफार्मर नगर क्षेत्र में लगाए जाएंगे। जिन 33 गांवों में ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि और अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे, उनमें गांव हर्सवाड़ा, कल्हेड़ी, रम्मनवाला, हुसैनपुर, औरंगाबाद, हुसैनपुर असदुल्लापुर, कमालपुर खाईखेड़ी, चंदक, बाखरपुर, अलीपुरा, भागूवाला, करौली, रायपुर खास, जटपुरा बाेंडा, जालपुर, श्यामीवाला, सैदपुरी, सबलगढ़, सराय आलम, मिर्जापुर, बाजोपुर, शाहबपुर उमराव, बड़िया, समीपुर, बड़ी भुड्डी, लाठीपुरा सहित कई गांव शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed