{"_id":"643858c66efb46059b0777cb","slug":"najibabad-municipality-got-its-first-chairman-before-independence-bijnor-news-c-14-1-188869-2023-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: नजीबाबाद को आजादी के दौर में मिला पहला चेयरमैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: नजीबाबाद को आजादी के दौर में मिला पहला चेयरमैन
Fri, 14 Apr 2023 01:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Fri, 14 Apr 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
- 1946 में मुंशी अब्दुल हमीद चुने गए थे नगरपालिका के पहले चेयरमैन
फोटो-13एनजेडबी01आर
एजाज अहमद
नजीबाबाद। जब देश की आजादी के लिए आवाज बुलंद थी उसी दौर में नगर पालिका परिषद नजीबाबाद को पहला चेयरमैन 1946 में अब्दुल हमीद के रूप में मिला। आजादी के अमृत महोत्सव से जुड़े नजीबाबाद नगर पालिका के इतिहास पर नजर डालें तो नगर पालिका परिषद को 16 चेयरमैन, चार कार्यवाहक चेयरमैन और पांच प्रशासक मिले हैं।
नगर पालिका परिषद के लिए मुंशी अब्दुल हमीद का कार्यकाल 19 मई 1946 से एक मई वर्ष 1948 तक रहा। उनके बाद चार कार्यवाहक, चार प्रशासक और 16 चेयरमैन मिले। नगर पालिका परिषद नजीबाबाद का कार्यालय शुरुआती दौर से नवाब नजीबुद्दौला के महल सराय के मुख्यद्वार के सामने भवन में चलता आ रहा है। 2015 में नगर पालिका परिषद को छह करोड़ रुपये की लागत से समस्त सुविधाओं से सुसज्जित अपना आलीशान भवन मिला। नगर पालिका परिषद नजीबाबाद के 75 वर्ष से अधिक का इतिहास गवाह है कि परिषद को नागरिकों की अपेक्षा के अनुसार बहुमुखी विकास की गति नहीं मिल पाई।
नगर पालिका परिषद नजीबाबाद के मो. अख्तर खां एक मात्र ऐसे चेयरमैन रहे हैं, जिन्होंने चार बार नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद को संभाला। अख्तर खां 23 मार्च 1966 से 24 मार्च 1967 तक, छह नवंबर 1968 से 29 अप्रैल 1971 तक, 28 नवंबर 1988 से 28 नवंबर 1991 तक और 24 अप्रैल 1993 से 18 दिसंबर 1993 तक चेयरमैन रहे। तसलीम अहमद एक दिसंबर 2000 से 30 नवंबर 2005 तक और 18 नवंबर 2006 से 16 दिसंबर 2011 तक चेयरमैन रहे।
विज्ञापन
चार बार चेयरमैन रहे मो.अख्तर खां के परिवार से ही मो. मौअज्जम खां 17 जुलाई 2012 से 16 जुलाई 2017 तक चेयरमैन रहे। पूर्व चेयरमैन मो. मौअज्जम खां की पत्नी सबिया निशात ने 12 दिसंबर 2017 चेयरपर्सन पद का कार्य काल संभाला था। जनवरी 2023 उनका कार्यकाल पूरा हुआ है। खान परिवार के अतिरिक्त नगर पालिका परिषद नजीबाबाद के लिए वाहिद हसन खां, मो. दाऊद, अब्दुल रहमान, जगदीश प्रसाद, जब्बार हुसैन, राजेंद्र कुमार रंधर, नरेश चंद अग्रवाल चेयरमैन रहे। नगर पालिका परिषद के लिए हरगोविंद लाल 14 मई 1948 से 26 जून 1948 तक, हरगोविंद लाल ही 31 अक्तूबर 1949 से 26 जून 1950 तक, जगदीश प्रसाद सराफ 15 मार्च 1956 से 16 जून 1956 तक और शरीफ अहमद 27 जनवरी 1992 से 16 मार्च 1993 तक कार्यवाहक चेयरमैन रहे। नईमा यासमीन एक दिसंबर 1995 से 30 नवंबर 2000 तक चेयरपर्सन रहीं। (संवाद)
पांच बार प्रशासक को मिला कार्यभार
नगर पालिका परिषद के लिए दो दिसंबर 2005 से 17 नवंबर 2006 तक तत्कालीन एसडीएम अविनाश सिंह, 17 दिसंबर 2011 से 20 अप्रैल 2012 तक तत्कालीन एसडीएम जेपी गुप्ता, 14 दिसंबर 2012 से 16 जुलाई 2012 तक तत्कालीन ईओ इंद्रपाल सिंह और 17 जुलाई 2017 से 11 दिसंबर 2017 तक तत्कालीन ईओ नगर पालिका के प्रशासक रहे। वर्तमान में छह जनवरी 2023 से एडीएम प्रशासन विनय कुमार/एसडीएम विजय वर्धन तोमर नगर पालिका परिषद के प्रशासक का दायित्व निभा रहे हैं।
सुंदरीकरण और विकास में पिछड़ा नजीबाबाद
फोटो-13एनजेडबी03ए और 03बी
नजीबाबाद। नगर पालिका परिषद नजीबाबाद सात दशक बाद भी सुंदरीकरण और विकास की दृष्टि से पिछड़ा है। पार्क, खेल के मैदान और प्रवेश द्वार की नगर को दरकार है। नगर पालिका प्रशासन की उपेक्षा से जनता आहत रही है।
खेल मैदान और स्टेडियम की काफी पुरानी मांग पूरी कराने के लिए नगर पालिका प्रशासन ने अगुवाई नहीं की। मिनी स्पोर्ट्स स्टेडियम संघर्ष समिति ने अपने बलबूते पर खेल का मैदान बनाने के लिए संघर्ष किया। नगर पालिका परिषद स्तर पर खेल के मैदान और पाक विकास की योजना पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई - जफर जैदी, संयोजक मिनी स्पोर्ट्स स्टेडियम संघर्ष समिति
नगर की आबादी के राजा रामपुर बनवारी क्षेत्र में तालाब के सुंदरीकरण और पार्क विकास की योजना प्रशासनिक अधिकारियों और नगर पालिका परिषद द्वारा शुरू की गई थी। जोर शोर से फाइलें बनती हैं और ठंडे बस्ते में कैद हो जाती हैं। नागरिकों को सिर्फ मायूसी हाथ लगती है - मो. दानिश सैफी, पूर्व प्रवक्ता , फौज हिंद सोसायटी नजीबाबाद