फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Najibabad gets superfast weekly train

नजीबाबाद को मिली सुपरफास्ट साप्ताहिक ट्रेन

Wed, 21 Oct 2020 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Najibabad gets superfast weekly train
नजीबाबाद को मिली सुपरफास्ट साप्ताहिक ट्रेन
विज्ञापन

नजीबाबाद (बिजनौर)। नजीबाबाद स्टेशन को फेस्टिवल स्पेशल के रूप में एक साप्ताहिक ट्रेन मिली है। जबलपुर मध्य प्रदेश से 21 अक्तूबर को चलकर यह ट्रेन 22 अक्तूबर को नजीबाबाद पहुंचेगी। फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन के रूप में मसूरी एक्सप्रेस, लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस का नियमित संचालन 20 अक्टूबर से शुरू होने के बाद नजीबाबाद स्टेशन को मध्य प्रदेश से हरिद्वार के बीच चलने वाली एक सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन मिली है। प्रत्येक बृहस्पतिवार को चलने वाली सुपर फास्ट फेस्टिवल स्पेशल 02091अप 21 अक्तूबर को जबलपुर मध्य प्रदेश से रवाना होकर 22 अक्तूबर को दोपहर 12:03 बजे नजीबाबाद स्टेशन पहुंचेगी। पांच मिनट रुकने के बाद ट्रेन हरिद्वार के लिए रवाना होगी। 02092 डाउन सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन बृहस्पतिवार को ही दोपहर बाद हरिद्वार से चलकर शाम 5:40 बजे नजीबाबाद स्टेशन पहुंचेगी।5 मिनट रुकने के बाद ट्रेन मुरादाबाद के लिए रवाना होगी। सीएमआई आरके सिंह ने बताया मध्य प्रदेश के लिए पहली साप्ताहिक फेस्टिवल सुपर फास्ट स्पेशल ट्रेन मिलने से लक्सर, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, लखनऊ, कानपुर के यात्रियों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed