फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Najibabad, Dhampur, Haldaur, Nurpur will have vaccination without slot

नजीबाबाद, धामपुर, हल्दौर, नूरपुर में होगा बिना स्लॉट के टीकाकरण

Thu, 24 Jun 2021 12:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
Najibabad, Dhampur, Haldaur, Nurpur will have vaccination without slot
नींदडू़ के प्राथमिक विद्यालय में टीका लगवाते ग्रामीण। - फोटो : BIJNOR
नजीबाबाद, धामपुर, हल्दौर, नूरपुर में होगा बिना स्लॉट के टीकाकरण
विज्ञापन

बिजनौर। एक जुलाई से जिले भर में 18 साल से ऊपर वाले सभी लोगों का बिना स्लॉट बुक किए ही कोरोनारोधी टीकाकरण किया जाएगा। अफसरों के अनुसार वर्तमान में यह सुविधा केवल नजीबाबाद, धामपुर, हल्दौर तथा नूरपुर ब्लॉक क्षेत्र के सरकारी अस्पतालों में जारी है। अब इन चारों ब्लॉक के लाभार्थी बिना पंजीकरण किए ही अपना टीकाकरण करा सकते हैं।
केंद्र सरकार ने कोरोना रोधी टीकाकरण के लिए पंजीकरण की अनिवार्यता को खत्म कर दिया है। जिले भर में एक जुलाई से यह व्यवस्था लागू हो जाएगी। इसके बाद से ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के 18 साल से अधिक आयु के व्यक्ति को ऑन-साइट पंजीकरण करने को बाध्य नहीं होना पड़ेगा। जनपद में एक जुलाई से 18 साल से ऊपर वाले सभी लोगों का ऑन स्पॉट ही टीकाकरण होगा।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. अशोक कुमार के अनुसार अब टीकाकरण की व्यवस्था में बदलाव किया गया है। कोरोनारोधी टीकाकरण कार्यक्रम जिले भर में नियमित रूप से चलेगा, जो लोग इससे छूटेंगे उन्हें अगस्त में प्रतिरक्षित किया जाएगा। फिलहाल यह पायलट प्रोजेक्ट चार ब्लॉक में ही संचालित है। इनमें नजीबाबाद, धामपुर, हल्दौर तथा नूरपुर शामिल हैं। उन्होंने बताया कि जिले में इस अभियान की शुरुआत 17 जून को नूरपुर ब्लॉक से की जा चुकी है। इसके अंतर्गत 18 और 19 जून को प्रचार-प्रसार तथा 21, 22 को टीकाकरण किया गया। हल्दौर ब्लॉक में 19 से 22 तक प्रचार हुआ और 23, 24 जून को टीकाकरण किया गया। धामपुर ब्लॉक में प्रचार कार्य 22 से 24 जून तक प्रचार-प्रसार किया जाएगा और टीकाकरण 25, 26 जून को होगा। नजीबाबाद ब्लॉक में 24 से 26 जून तक प्रचार प्रसार होना था, जबकि टीकाकरण 28 से 30 जून के बीच होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed