फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Naib Tehsildar Suicide: Rajkumar had lost 75 percent of his blood by the time he reached the hospital

नायब तहसीलदार सुसाइड: अस्पताल पहुंचने तक बह गया था राजकुमार का 75 फीसदी खून, पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने चौंकाया

Thu, 04 Sep 2025 10:25 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Thu, 04 Sep 2025 10:25 PM IST
सार

Bijnor News: बिजनौर में तैनात तहसीलदार राजकुमार ने बुधवार को कनपटी पर गोली मारकर सुसाइड कर लिया था। राजकुमार ने आत्महत्या क्यों की, पुलिस इसका पता नहीं लगा सकी है। पारिवारिक कलह से तनाव होने की बात कही जा रही है।

विज्ञापन
Naib Tehsildar Suicide: Rajkumar had lost 75 percent of his blood by the time he reached the hospital
नायब तहसीलदार राजकुमार की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बिजनौर की सदर तहसील में बृहस्पतिवार को सरकारी कामकाज तो हुआ मगर राजस्वकर्मियों में गम का माहौल रहा। नायब तहसीलदार के कार्यालय में अजीब सा सन्नाटा पसरा रहा। राजस्वकर्मी नायब तहसीलदार राजकुमार की बातों और यादों का जिक्र करते नजर आए। उधर पोस्टपोर्टम रिपोर्ट से साफ हुआ कि अस्पताल में पहुंचने तक उनके शरीर का 75 फीसदी खून बह चुका था।
विज्ञापन

 

Naib Tehsildar Suicide: Rajkumar had lost 75 percent of his blood by the time he reached the hospital
नायब तहसीलदार के आत्महत्या करने के बाद एक दूसरे कंधे पर सिर रखकर बिलखते माता पिता। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नायब तहसीलदार राजकुमार की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया कि उन्होंने सुबह हल्का नाश्ता किया था। नायब तहसीलदार की कनपटी के दाएं ओर से गोली चली, जो दिमाग को चीरते हुए बाएं ओर से बाहर निकल गई। गोली लगने से उनका करीब 75 प्रतिशत खून बह गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण शॉक एंड हेमरेज ड्यू की एंटी मार्टम फायर एंड आर्म इंजरी निकला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, उनके पेट से भोजन के करीब 100 ग्राम ही अपशिष्ट निकले। जिससे साफ जाहिर है कि सुबह के समय हल्का नाश्ता ही किया था। इसके अलावा शरीर के अन्य किसी हिस्से पर कोई निशान नहीं मिला। जानकारों का कहना है कि ऐसी स्थिति में हृदय तेजी से काम करता है, जिससे खून तेजी से शरीर से बाहर निकलता है। इसलिए, उनका ज्यादातर खून नसों से बाहर निकल गया। शरीर में केवल 25 प्रतिशत रक्त ही शेष रह गया था। 
 
विज्ञापन

बता दें कि बुधवार सुबह करीब दस बजे नायब तहसीलदार राजकुमार ने अपने सरकारी आवास के कमरे में खुद को बंद करने के बाद पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। अब राजकुमार इस दुनिया में नहीं रहे लेकिन उनकी यादें बाकी रह गई हैं। उधर बृहस्पतिवार को दोपहर में तहसील में नायब तहसीलदार की आत्मशांति के लिए राजस्वकर्मियों ने दो मिनट का मौन धारण किया।
 

मोबाइल है अनलॉक, परिवार में कलह को माना जा रहा प्राथमिक कारण
राजकुमार की आत्महत्या के पीछे वजह को लेकर पुलिस और प्रशासन किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाया है। प्राथमिक तौर पर परिवार में कलह को खुदकुशी का कारण माना जा रहा है। उधर परिवार सदमे है, ऐसे में कोई वजह पूछने को भी तैयार नहीं है। बागपत के रहने वाले नायब तहसीलदार राजकुमार फिलहाल बिजनौर की सदर तहसील में तैनात थे। जिस समय उन्होंने गोली मारी, उस वक्त उनके सरकारी आवास में सिर्फ चार ही लोग मौजूद थे, माता-पिता, पत्नी, दो साल की बच्ची और खुद राजकुमार। अब मौत के साथ ही आत्महत्या की वजह राजकुमार के साथ ही दफन हो गई। माता पिता और पत्नी भी कुछ समझ नहीं पाए। 
 

ये बोले एएसपी
आत्महत्या करने का क्या कारण रहा, इसकी जांच की जा रही है। परिवार के लोगों से भी बातचीत कर पता लगाने की कोशिश की जाएगी। 
- संजीव वाजपेयी, एएसपी सिटी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed