फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Nahtaur minor water stopped from Gagan river

गागन नदी से नहटौर माइनर का पानी किया बंद

Wed, 02 Oct 2019 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
Nahtaur minor water stopped from Gagan river
गागन नदी से नहटौर माइनर का पानी किया बंद
विज्ञापन

धामपुर। सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने किसानों के शोर मचाने के बाद मंगलवार को नहटौर में गागन नदी से माइनर में छोड़े जा रहे पानी को रोक दिया है। किसानों ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से बगैर बताए पानी छोड़े जाने से हुए नुकसान की भरपाई करने की मांग की है। चेताया कि यदि ऐसा नहीं हुआ तो एसडीओ का घेराव होगा।

गांव बस़ेड़ा खुर्द, मटौरा, सरकथलमाधों के किसान राजू शर्मा, करन सिंह, पूर्व प्रधान तेजपाल सिंह ने बताया कि 10 दिन पहले एसडीओ गणेशी राम ने किसानों को पूर्व में सूचना दिए बगैर गागन के नदी के पानी को नहटौर माइनर में छोड़ दिया। माइनर की क्षमता कम थी। पानी की रफ्तार तेज होने से माइनर के तटबंध ध्वस्त हो गए। पानी माइनर के अंतिम छोर पर जाने के स्थान किसानों के खेतों में सीधा बहने लगा। धान की हजारों हेक्टेयर में फैली फसल पानी में डूबने से बर्बाद हो गई। आरोप लगाया कि उनके द्वारा एसडीओ से कई बार फोन से अवगत कराकर पानी को गागन नदी से रोकने की मांग की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। खबर प्रकाशित होने से अधिकारी हरकत में आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed