फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Nagina Palika created control room

नगीना पालिका ने कंट्रोल रूम बनाया

Thu, 02 Apr 2020 09:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
Nagina Palika created control room
नगीना पालिका ने कंट्रोल रूम बनाया
विज्ञापन

नगीना। लॉकडाउन के दौरान नगीना क्षेत्र के लोगों की सुविधा के लिए पालिका प्रशासन ने कार्यालय मैं कंट्रोल रूम बनाया है। नगरपालिका नगीना के अधिशासी अधिकारी इंद्रपाल सिंह ने बताया की लॉकडाउन के दौरान परेशान हो रहे आम लोगों की सुविधा के लिए पालिका प्रशासन ने कार्यालय में एक कंट्रोल रूम की स्थापना कर दी है। कंट्रोल रूम में पूरे 24 घंटे शिफ्ट के अनुसार तीन कर्मचारी की ड्यूटी रहेगी। उन्होंने बताया कि पालिका के कंट्रोल नंबर 01343-297066 पर फोन कर कभी भी मदद ली जा सकती है। लॉकडाउन के दौरान पूरी नगर क्षेत्र में रात के समय गरीब, बेसहारा व निर्धन लोगों को उनके स्थान पर पहुंचकर भोजन वितरित कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पालिका के वाटर वर्क्स में सामुदायिक किचन की स्थापना की गई है। इसमें प्रतिदिन 200 खाने के पैकेट गरीब लोगों को वितरण करने के लिए बनाए जा रहे हैं। रात्रि के समय पालिका के पूर्व चेयरमैन शेख खलीलुर्रहमान, अधिशासी अधिकारी इंद्रपाल सिंह, सभासद जोगेंद्र सिंह के नेतृत्व में पालिका कर्मचारी नगर क्षेत्र में घूमकर जरूरतमंद को खाना वितरण करने के काम में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed