फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Nagina MLA Manoj Paras got bail

Bijnor News: नगीना विधायक मनोज पारस को मिली जमानत

Fri, 12 Sep 2025 12:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 12 Sep 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Nagina MLA Manoj Paras got bail
बिजनौर। छतर सिंह पर जानलेवा हमले के मामले में नगीना से सपा विधायक मनोज पारस को अदालत ने जमानत दे दी। नगीना विधायक नौ सितंबर से जेल में बंद हैं। जिन्होंने जमानत याचिका में बीमारी का हवाला दिया।
विज्ञापन

अपर सत्र न्यायाधीश राम अवतार यादव ने प्रस्तुत किए किए गए जमानत प्रार्थना पत्र को स्वीकार करते हुए जमानत पर रिहा करने के आदेश दिए। बता दें कि शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव रसीदपुर गढ़ी के रहने वाले छतर सिंह ने कोर्ट में दायर वाद में कहा था कि वह 29 सितंबर 2020 की शाम वह अपनी रिश्तेदारी गंगौड़ा जट में स्कूटी से जा रहे थे। रेलवे फाटक के पास पहुंचते ही पीछे से एक कार आई और सामने आकर स्कूटी को रोक लिया।
विज्ञापन

गाड़ी से उतरे पूर्व मंत्री मूलचंद, उनके बेटे अमित निवासी धामपुर, कपिल गुर्जर, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष झालू रशीद, रफी सैफी और मनोज पारस ने गाली गलौज की। चाकू से हमला कर जान से मारने प्रयास किया गया। इस मामले में विधायक मनोज पारस के गैर जमानती वारंटी जारी हो चुके थे। मंगलवार को मनोज पारस कोर्ट में पेश हुए तो अदालत ने जमानत नामंजूर करते हुए जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि उक्त मुकदमा के वादी छतर सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़े थे। उक्त चुनाव में छतर सिंह ने अपने पक्ष में जिला पंचायत के सदस्यों को उत्तराखंड के एक होटल में एकत्र कर रखा था। जहां से समाजवादी पार्टी के लोग जिला पंचायत सदस्यों को ले आए थे। मामले में उत्तराखंड में अपहरण का केस भी दर्ज हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed