फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Nagina Lok Sabha reserved seat MLA Om Kumar becomes BJP candidate

Bijnor News: नगीना लोकसभा सुरक्षित सीट से विधायक ओम कुमार बने भाजपा प्रत्याशी

Sun, 03 Mar 2024 12:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
Nagina Lok Sabha reserved seat MLA Om Kumar becomes BJP candidate
-नगीना सीट पर सबसे पहले भाजपा ने की टिकट की घोषणा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नगीना/बिजनौर। भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार की शाम घोषित प्रत्याशियों की अपनी पहली सूची में नगीना लोकसभा सुरक्षित सीट से नहटौर से विधायक ओम कुमार को प्रत्याशी बनाया है। इस सीट से भाजपा के टिकट पर करीब दो दर्जन नेता अपनी दावेदारी ठोक रहे थे। ओमकुमार नहटौर सीट से तीन बार के विधायक हैं।
ग्राम माहेश्वरी जट निवासी ओम कुमार पुत्र कल्लू सिंह की राजनीतिक पारी की शुरुआत 2012 में बसपा के टिकट से नहटौर विधानसभा सीट से विधायक बनकर हुई थी। 2017 के चुनाव से पहले उन्होंने बसपा का साथ छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया था और विधायक बन गए थे। 2022 के चुनाव में भी उन्होंने भाजपा के टिकट पर जीत दर्ज कर अपनी जीत की हैट्रिक बनाई थी।
विज्ञापन

नगीना लोकसभा सीट पर लड़ने की उनकी इच्छा काफी दिन से दिखाई दे रही थी। वह पहले अपनी पत्नी शोभा रानी के लिए टिकट मांग रहे थे। मगर, बाद में उन्होंने अपनी भी दावेदारी ठोक दी थी। करीब दो दर्जन दावेदारों के कड़े संघर्ष के बीच वह पार्टी का टिकट पाने में कामयाब हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेना में भी किया काम
राजनीति में आने से पहले विधायक ओम कुमार ने कई वर्षों तक सेना में भी काम किया था। बाद में उन्होंने एक सिक्योरिटी कंपनी का व्यवसाय भी कर लिया था।


कई नेता टिकट के लिए दौड़ में थे शामिल
नगीना लोकसभा सीट से भाजपा के टिकट की दौड़ में पूर्व विधायक सुरेश राठौर, सेवानिवृत उपश्रम आयुक्त रोशन लाल, रचना पाल, पूर्व सांसद डॉक्टर यशवंत सिंह, सचिन पाल वाल्मीकि, भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री अनूप वाल्मीकि, पूर्व विधायक लवकुश कुमार, साध्वी प्राची, राज्यसभा सांसद कांता कर्दम आदि का नाम प्रमुखता से चल रहा था। मगर, इस दौड़ में विधायक ओम कुमार ने बाजी मार ली।


नगीना सीट पर मिलेगी कड़ी चुनौती
नगीना लोकसभा सीट से टिकट पाने में कामयाब हुए विधायक ओम कुमार के लिए पार्टी की उम्मीद पर खरा उतरने की कड़ी चुनौती होगी। नगीना लोकसभा सीट के 2009 में अस्तित्व में आने के बाद हुए अब तक के चुनाव में सबसे पहले सपा के टिकट पर यशवीर सिंह धोबी, 2014 में हुए चुनाव में भाजपा के डॉक्टर यशवंत सिंह व 2019 के हुए चुनाव में बसपा के गिरीश चंद्र सांसद बनने में कामयाब हुए थे। प्रदेश की राजनीति में मजबूत दखल रखने वाली इन तीनों पार्टियों का जीत का रिकॉर्ड फिलहाल बराबरी पर है। भाजपा प्रत्याशी बने ओम कुमार के लिए इस सीट पर कड़ी चुनौती मिलने की संभावना है।




सपा भी जल्द घोषित करेगी प्रत्याशी
नगीना सीट पर समाजवादी पार्टी से टिकट के लिए स्थानीय विधायक मनोज पारस और उनकी पत्नी नीलम पारस पूरी जोरआजमाइश में लगे हैं। इस सीट पर आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद भी लड़ने का पूरा मन बना चुके हैं। राजनीतिक गलियारों में आजाद समाज पार्टी के लिए सपा द्वारा गठबंधन की सीट छोड़े जाने की भी चर्चा चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed