फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Nagina Chowk will now be named Tiranga Phule Chowk

नगीना चौक का नाम अब तिरंगा फुले चौक होगा

Thu, 18 Feb 2021 11:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
Nagina Chowk will now be named Tiranga Phule Chowk
नगीना चौक का नाम अब तिरंगा फुले चौक होगा
विज्ञापन

धामपुर। नगर पालिका की बैठक में सैनी समाज के सदस्यों के विरोध जताने पर धामपुर के नगीना चौक का नाम तिरंगा चौक नहीं रखकर तिरंगा फुले चौक रखा गया है।
पालिका की ओर से नगीना चौक पर साढे़ सात लाख रुपये की लागत से 101 फिट ऊंचा तिरंगा स्थापित किया जा रहा है। नगर की कई सामाजिक संस्थाओं ने पालिकाध्यक्ष और अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर नगीना चौराहे का नामकरण तिरंगा चौक करने की मांग की थी। पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता ने इस मामले को बुधवार को बोर्ड की बैठक में सदन के समक्ष रखा। सैनी समाज के सदस्यों सुरेंद्र सैनी, बॉबी, कमलेश सैनी, रेखा देवी और बबली देवी ने इस पर ऐतराज जताते हुए कहा कि नगीना चौराहे पर सैनी अग्रज महापुरुष ज्योतिबा फुले की प्रतिमा स्थापित है। जिस पार्क में यह प्रतिमा स्थापित है, वह नगीना चौराहे पर ज्योतिबा फुले पार्क के नाम से है। वहां पालिका द्वारा 101 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे की स्थापना की जा रही है। ऐसे में नगीना चौक का नाम तिरंगा फुले चौक रखा जाना उचित होगा। सैनी सभासदों के पक्ष को गंभीरता से लेते हुए सदन में धामपुर के नगीना चौक का नाम तिरंगा फुले चौक करने का प्रस्ताव पारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed