{"_id":"61d87fcc79411d0f16302a22","slug":"nagar-kirtan-taken-out-on-the-occasion-of-prakashotsav-of-guru-gobind-singh-nazibabad-news-mrt572568876","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर भव्य नगर कीर्तन का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर भव्य नगर कीर्तन का आयोजन
विज्ञापन
नजीबाबाद में नगर कीर्तन में गुरु ग्रंथ साहिब पालकी की अगुवाई करते पंज प्यारे।
- फोटो : NAZIBABAD
गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर नगर कीर्तन निकाला
नजीबाबाद। गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। नगर का वातावरण गुरु गोबिंद सिंह की महिमा से गूंज उठा। नगर कीर्तन में तरनतारन की गतका पार्टी के करतब आकर्षण का केंद्र रहे।
गुरुद्वारा नानक शाही श्री गुरु सिंह सभा की ओर से दशमेश पिता गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर नगर, कीर्तन का शुभारंभ मुख्य ग्रंथी उपकार सिंह ने गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान नरेंद्र सिंह वाधवा, सचिव हरेंद्र सिंह, हरभजन सिंह और सतेंद्र पाल खन्ना की उपस्थिति में अरदास के साथ किया। गुरुग्रंथ साहिब की पालकी की अगुवानी घुड़सवारी व पैदल पंज प्यारों ने की। सफाई दल के महिला एवं युवा जत्थे ने गुरु ग्रंथ साहिब पालकी के आगे सफाई और पानी का छिड़काव किया।
महिला कीर्तन मंडली में परविंदर कौर, रूपेंद्र कौर, बलविंदर कौर, मंजीत कौर, हरजिंदर कौर, कुलबीर कौर, सर्वजीत कौर, किरन कौर, नोना सिंह के नेतृत्व में शबद-कीर्तन और रागी जत्थे ने गुरु गोबिंद सिंह की महिमा का बखान करते हुए शबद-कीर्तन से संगत को निहाल किया। सब गोबिंद, गोबिंद बिन नहीं कोय.., अनंद भया सुख पाया मिल गुरु गोबिंदा.., शबद, गुरुबाणी और कीर्तन से वातावरण गुरु गोबिंदमय हो गया।
विज्ञापन
नगर कीर्तन में तरनतारन के निशान-ए-खालसा गतका दल के सरदार गुरप्रीत सिंह, पंथप्रीत सिंह, सुरखाब सिंह आदि कलाकारों ने हैरतंगेज करतब दिखाए। अमरोहा के बाबा दीप सिंह, अजीत सिंह, भाई नवदीप सिंह गतका कलाकारों ने करतब व कीर्तन से संगत को निहाल किया। नगर कीर्तन का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।
गुरु गोबिंद सिंह से जुड़ीं झांकियां प्रदर्शित कीं
गुरुद्वारा सिंह सभा सुभाषनगर के ग्रंथी तेजपाल सिंह के नेतृत्व में हरदीप सिंह, बक्शीश सिंह, गुरमुख सिंह, सुखजिंदर कौर, मनप्रीत कौर, मंदीप कौर, गुरप्रीत ने शबद-कीर्तन से संगत को निहाल किया। नगर कीर्तन में सरदार बलवीर सिंह, गुरपाल सिंह, गुरमीत सिंह धवन, मनमोहन सिंह, जगजीत सिंह, अमरजीत सिंह, हरप्रीत सिंह, चंचल, नरेंद्र सिंह, अमरीक सिंह, सुरेंद्र सिंह, रक्षपाल सिंह, परविंदर सिंह, जसपाल सिंह ने किया। नगर कीर्तन में ग्रामीण क्षेत्रों से आईं कीर्तन मंडलियों और ग्रामीणों ने भाग लिया।