फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   naale se bacche ka shv mila

बच्चे का शव नाले में मिला

Wed, 22 Feb 2017 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 22 Feb 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
naale se bacche ka shv mila
अनस (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
नजीबाबाद। एक सप्ताह से लापता पांच वर्षीय बच्चे का शव कच्ची गढ़ी क्षेत्र में नाले से मिला। शव मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। मोहल्ला शेखान नहटौर निवासी मोहम्मददछम्मन का पांच वर्षीय पुत्र मो.अनस 15 फरवरी को शाम चार बजे से गायब था। मोहम्मद अनस दो माह से अपनी मां के साथ नजीबाबाद के मोहल्ला चारबाग में नाना मोहममद इकराम सलमानी के यहां रह रहा था।
विज्ञापन


रहस्यमयी परिस्थितियों में गायब अनस का शव घर से काफी फासले पर कच्ची गढ़ी के नाले से मंगलवार को शाम मिला। आबादी के निकट नाले से दुर्गंध आने पर बच्चे का शव लोगों ने देखा। नाले से बच्चे का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। परिजनों ने घटनास्थल पर पहुंचकर बच्चे की पहचान अनस के रूप में की। 
विज्ञापन


सूचना मिलते ही थाना प्रभारी तेजेंद्र यादव पुलिसबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस का अनुमान है कि बच्चा मनोरोगी था। घर से निकला बच्चा अचानक नाले में गिर गया होगा। उधर, बच्चे के परिजनों ने अनस की हत्या करने की आशंका व्यक्त करते हुए पुलिस से खुलासे की मांग की है। पुलिस ने अनस का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेजकर छानबीन शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed