फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   My son has gone into drug addiction: Kaushal Kishore

धामपुर - नशे की लत में चला गया मेरा बेटा : कौशल किशोर

Mon, 03 Apr 2023 12:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Mon, 03 Apr 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
My son has gone into drug addiction: Kaushal Kishore
- नशे की लत में पड़कर चली गई केंद्रीय राज्यमंत्री के बेटे की जान
विज्ञापन

- कन्या इंटर कॉलेज में संपन्न हुए कार्यक्रम लोगों को दिलाई नशे से दूर रहने की शपथ
संवाद न्यूज एजेंसी
फोटो समाचार
धामपुर। केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर ने कहा कि नशे की बढ़ती प्रवृत्ति ने लोगों को बर्बाद कर दिया। मैं दो बार सांसद और मेरी पत्नी विधायक है, लेकिन हम अपने पुत्र को नशे की लत से नहीं बचा सके। आज वह दुनिया में नहीं है। हम चाहते हैं कि जैसे नशे की लत में हमारे पुत्र की जिंदगी चली गई, ऐसे और किसी ने न जाए। इस लिए हम प्रधानमंत्री के नशा मुक्त भारत के सपने को साकार करने के लिए नशा मुक्ति संकल्प समारोह का आयोजन कर लोगाें को जागरूक कर रहे हैं।
नशा मुक्ति संकल्प सामाजिक समिति की ओर से रविवार को कन्या इंटर कॉलेज में संपन्न हुए कार्यक्रम को उन्होंने कहा कि आज हमारा पुत्र दुनिया में नहीं है। जब उसका चार साल का पुत्र उनसे यह पूछता है कि दादा पापा कहां हैं। तो उनके पास कोई उत्तर नहीं होता। बस यही कहना पड़ता है कि बेटा ऊपर गए हैं। कब लौट कर आएंगे, कुछ पता नहीं। उन्होंने देश में एक घंटे में नशे से मरने वालों की संख्या 159 है, जो अब और तेजी से बढ़ रही है।
विज्ञापन

यदि हम सबने एक होकर घर, परिवार और समाज को नशा मुक्त करने का प्रयास नहीं किया तो इसके परिणाम भयंकर होंगे। उन्होंने पंडाल में मौजूद लोगाें को हाथ उठवा कर घर परिवार को नशा मुक्त बनाने का संकल्प दिलाया। हरियाणा के राज्य सूचना आयुक्त जय सिंह विश्नोई, सर्व ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित अनिल कुमार शर्मा, अनिल कुमार शर्मा इंजी., विधायक अशोक राणा, निवर्तमान पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता, लीना सिंघल, डाॅ. आदित्य अग्रवाल, शरद चंद शर्मा आदि ने लोगों को नशा मुक्त होकर देश की तरक्की में योगदान करने का संकल्प दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन




पंडित मदन मोहन मालवीय चौक पर किया भूमि पूजन

इससे पहले केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर ने नहटौर मार्ग स्थित पंडित मदन मोहन मालवीय चौक पर मालवीय जी की प्रतिमा स्थापित कराने के लिए भूमि पूजन किया। इस मौके पर विधायक अशोक राणा, सुबोध शर्मा, नवचेतन शर्मा, पंकज कुमार शर्मा, अनिल शर्मा इंजीनियर, राजपाल सिंह एडवोकेट, एसडीएम मनोज कुमार सिंह, तहसीलदार गोपेश तिवारी, निशांत कुमार, मोनू शर्मा, परितोष शास्त्री, उमाशंकर शर्मा, प्रमोद मिश्रा, डाॅ. दीप सौरभ आदि मौजूद रहे।


नशा त्यागने वालों को किया सम्मानित

कार्यक्रम में जयवीर सिंह सिसौदिया, दीपांशु शर्मा, सचिन शर्मा, सुधांशु शर्मा, विमल शर्मा सहित कई लोगों ने नशे को त्यागने का मंच से संकल्प ग्रहण किया। केंद्रीय राज्यमंत्री ने सभी को माल्यार्पण कर स्वागत किया। उन्होंने इस प्रकार से अन्य लोगों को भी प्रेरित होकर नशे से दूर होने को प्रेरित किया।





शिक्षामित्रों ने सौंपा ज्ञापन

इस दौरान जिले के शिक्षामित्रों ने केंद्रीय राज्यमंत्री को स्मरण पत्र सौंपा। जिसमें प्रदेश व केंद्र की सरकार से उनके रद्द हुए समायोजन को अध्यादेश लाकर पहले ही तरह से सहायक शिक्षक बनाने व अन्य सुविधाएं दिलाने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में सुधीर चौहान, जेनेंद्र कुमार, बबीता, ओमपाल सिंह, सुनील राजपूत, अजयपाल सिंह, अजयवीर, पवन चौहान, संजीव, अजय वर्मा, शीशपाल, अनुज राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed