फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   My heart has gone crazy over your charming face...

Bijnor News: तेरी मोहनी सूरत पर मेरा दिल दीवाना हो गया...

Tue, 01 Apr 2025 12:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 01 Apr 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
My heart has gone crazy over your charming face...
धामपुर में हिंदू नववर्ष पर दीपों से सजाई गई रंगोली। स्रोत आयोजक
धामपुर। मोहल्ला खातियान स्थित सुनारों वाले शिव मंदिर मैढ सभा की ओर से भजन संध्या कार्यक्रम में महिलाओं ने संगीतमयी भजनों को पेश किया। उमा वर्मा ने कहा कि माता रानी तेरी मोहनी सूरत पर- मेरा दिल दीवाना हो गया। सुमन वर्मा ने कहा कि शेरावाली मैया, ताले किस्मत के खोल।
विज्ञापन

पूनम वर्मा ने कहा कि मेरी छोटी सी झोपड़ी मां एक बार आ जाना। गीतू वर्मा ने कहा कि शेरावाली मैया मेरा एक काम कर दे सारे जग में मेरा नाम कर दे। सरोज शर्मा ने कहा मैया का दर्शन हो गया, मुझे क्या चाहिए क्या चाहिए। मेरा तन मन पावन, हो गया, मुझे क्या चाहिए, क्या चाहिए। इस अवसर पर दीपमाला वर्मा, नीलू वर्मा, कंचन वर्मा, तनु वर्मा, सविता, रेनू गर्ग, रीता विश्नोई, प्रेमवती सहित कई अन्य महिलाओं ने भजन पेश किए। बाद में आरती कर प्रसाद वितरित किया गया। संचालन नरेश वर्मा ने किया।
विज्ञापन

दीपोत्सव मनाकर नववर्ष का किया स्वागत : हिंदू नववर्ष के आगमन पर दीपोत्सव कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। नगर की विभिन्न सामाजिक, धार्मिक संस्थाओं ने धार्मिक स्थलों, शहीद स्मारकों व प्रतिष्ठानों पर दीप जलाकर नववर्ष का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार देर शाम श्री गुरु जंभवाणी प्रचार संघ के सदस्यों ने स्टेशन मार्ग स्थित विश्नोई धर्मशाला में भगवा ध्वज लहराया। धर्मशाला को दीपों से सजाया गया। कालागढ़ मार्ग स्थित बाबा नीब करौरी कृपा कुंज पर श्रद्धालुओं ने दीप जलाए।

हनुमान चालीसा पाठ, आरती का आयोजन किया गया। सवेरा सामाजिक संस्था, रोटरी क्लब ने शहीद भगत सिंह चौक, नेता जी सुभाष स्मारक को दीयों से रोशन किया। नगर के विभिन्न मंदिरों में भी दीपोत्सव मनाया विशेष पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर उपकार विश्नोई, शशांक विश्नोई, पीयूष विश्नोई, संचित विश्नोई, शुभम, क्षितिज, अक्षित, डाॅ. आदित्य अग्रवाल, दिनेश चंद्र नवीन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed