UP : मुफ्ती शमून समी बोले- मुसलमानों को भाजपा सरकार पर करना चाहिए विश्वास, अपने समाज के लिए बताई ये अहम बात
Bijnor News : मुफ्ती शमून समी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि मुसलमानों को भाजपा सरकार पर विश्वास करना चाहिए। साथ ही कहा कि दूरियां खत्म करके विकास की मुख्य धारा में शामिल होना चाहिए।
विस्तार
उत्तराखंड मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष मुफ्ती शमून समी ने कहा कि मुसलमानों को भाजपा सरकार पर विश्वास करना चाहिए और दूरियां समाप्त कर विकास की मुख्य धारा में शामिल होना चाहिए। उन्होंने पिछले 10 वर्षों का आकलन करने और दूरियां मिटा कर भाजपा के करीब आने का सुझाव दिया।
उत्तराखंड मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष मुफ्ती शमून कासमी बुधवार की दोपहर मोहल्ला फुलवाड में डॉक्टर खलीक अहमद कासमी से जामिया अरबिया रशीदया मदरसे में मिलने पहुंचे थे। पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मदरसे में पढ़ने वाले छात्र निर्धन और पिछड़े परिवारों से होते हैं, मगर बुद्धिमान होते हैं। सरकार ने मदरसे में पढ़ने वाले चार प्रतिशत बच्चों के लिए विशेष योजना बनाई है। मदरसे के विद्यार्थी विज्ञान, गणित और कंप्यूटर की शिक्षा ग्रहण करेंगे तो आगे बढ़कर देश व समाज का नेतृत्व कर सकेंगे।
यह भी पढ़ें: Exit Polls: वेस्ट यूपी की इन सीटों पर फेल हो गया था 2019 का एग्जिट पोल, पढ़िए आखिर कहां-कहां पलट गई थी बाजी
उन्होंने कांग्रेस पर मुसलमानों को केवल वोट बैंक समझने और भाजपा का भय दिखाते रखने का आरोप भी लगाया। इस मौके पर मुफ्ती अवेश अकरम, मुफ्ती कफील, परवेज आदिल माही आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें: कौन है कुख्यात सुनील राठी: जिसे कोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा, घोषित है अंतरराज्यीय माफिया, 41 केस हैं दर्ज