फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Muscle Man title of emperor

सम्राट को मसल्स मैन का खिताब

Tue, 23 Aug 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो
अमर उजाला/ब्यूरो Updated Tue, 23 Aug 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
Muscle Man title of emperor
बॉडी बिल्डिंग के विजेता। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में जिला कृषि, औद्योगिक और सांस्कृतिक प्रदर्शनी में राज्यस्तरीय बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। नोएडा के नरेश तेवतिया को मिस्टर यूपी और गाजियाबाद के सम्राट को मसल्स मैन ऑफ यूपी का खिताब दिया गया।
विज्ञापन

बॉडी बिल्डिंग एंड फिटनेस एसोसिएशन और ओलंपिया फिटनेस सेंटर द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में सबसे पहले पूजा गुप्ता और भारती

पाल ने सभी को योग का महत्व बताते हुए अनेक आसन करके दिखाए। प्रतियोगिता में 55 किग्रा तक भारवर्ग में बिजनौर का अहमद अली प्रथम, प्रशांत कुमार द्वितीय, गाजियाबाद का अभिषेक तृतीय, 55 से 60 किग्रा भारवर्ग में बिजनौर का प्रभात कुमार प्रथम, गाजियाबाद का अनिल बिष्ट द्वितीय और नोएडा का युनूस तृतीय रहे। 60 से 65 किग्रा भारवर्ग में गाजियाबाद का राजेंद्र, बिजनौर का बिलाल, मेरठ का अमित कुमार, 65 से 70 किग्रा भारवर्ग में गाजियाबाद का प्रिंस शर्मा, बिजनौर का मोहम्मद रजा व नोएडा का सोनू, 70 से 75 किग्रा भारवर्ग में बागपत का सुनील तोमर, नोएडा का अजय व कपिल नागर, 75 से 80 किग्रा भारवर्ग में नोएडा का बृजेश व सौरभ, बागपत का जौनी चौहान, 80 किग्रा से अधिक भारवर्ग में नोएडा का नरेश तेवतिया, गाजियाबाद का सम्राट और बिजनौर का आकाश शर्मा क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे।
विज्ञापन


चेयरमैन फरीद अहमद ने खिलाड़ियों को ट्रॉफी व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सभासद अफजाल व लतीफ अहमद, मुताहिर खान रहे। निर्णायक मंडल में नेशनल जज सत्यप्रकाश राघव, मनीष कुमार, नितिन किशोर बंसल, डा.अनीस अहमद, मुताहिर खान, डॉ. इफ्तेखार इमरान,मो. आसाफ, विशाल, संजय शामिल रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed