फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Murder of a boy in Bijnor, dead body found near Ganga Khadar

Murder in Bijnor: किशोर की हत्या, नग्न हालत में पड़ी मिली लाश, परिजनों ने जताई ये बड़ी आशंका

Thu, 04 Aug 2022 10:26 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 04 Aug 2022 10:26 PM IST
सार

एक किशोर की हत्या कर दी गई। नग्न हालत में गंगा खादर के पास उसकी लाश पड़ी मिली। परिजनों ने कुकर्म कर हत्या किए जाने की आशंका जताई है।

विज्ञापन
Murder of a boy in Bijnor, dead body found near Ganga Khadar
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बिजनौर में मेला घूमने गए किशोर का शव नग्न हालत में गंगा खादर में पड़ा मिला। किशोर के साथ कुकर्म कर हत्या किए जाने की आशंका जाहिर की जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी गई है। एसपी ने मामले के खुलासे के लिए तीन टीमों का गठन किया है। 

विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव दारानगर निवासी 13 वर्षीय किशोर बुधवार की शाम 7:00 बजे घर से मेले में घूमने के लिए गया। देर रात तक नहीं लौटने पर परिवार को चिंता हुई और उसकी तलाश शुरू कर दी। मोहल्ले वालों ने भी मिलकर किशोर को तलाश किया। गुरुवार सुबह लापता किशोर का शव विदुर कुटी गांव के पास गंगा खादर में वन विभाग की जमीन में नग्न अवस्था में पड़ा मिला। उसके शरीर पर कपड़े नहीं थे और मुंह से झाग निकल रहे थे। शव के पास ही दो जोड़ी चप्पल पड़ी मिलीं। 
विज्ञापन


ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। एसपी दिनेश सिंह, एएसपी सिटी डॉ. प्रवीन रंजन सिंह, सीओ अनिल कुमार और प्रभारी निरीक्षक रविंद्र वशिष्ठ ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, पुलिस को दी गई तहरीर में दो युवकों पर शक जाहिर किया गया है। हालांकि अज्ञात हत्यारोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। परिवार वालों ने किशोर के साथ कुकर्म किए जाने के बाद हत्या की आशंका जाहिर की है। किशोर के शरीर पर चोट के निशान भी बने हुए थे। 

यह भी पढ़ें: सीएचसी बना अखाड़ा: गर्भवती पत्नी की जांच कराने गए पति से मारपीट, मुर्गा भी बनाया, जानिए पूरा मामला

एसपी दिनेश सिंह ने कहा कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है। मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता लगेगी। मामले के खुलासे के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed